Categorized | लखनऊ.

मजहबी आरक्षण गैर संवैधानिक

Posted on 24 January 2012 by admin

23भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने मजहबी आरक्षण को गैर संवैधानिक बताते हुए कहाकि भारत के संविधान में कहीं पर भी मजहब के आधार पर आरक्षण देने की बात नहीं कही गयी है। उन्होनंे कहाकि पं0 जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल ने संविधान सभा में मजहबी आरक्षण का विरोध किया था। सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे राजनैतिक दलों की वोट बैंक की तुष्टीकरण नीति एक बार फिर देश का बंटवारा करा सकती हैे। तीनों ही दल वोट बैंक के नाम पर समाज को बांटना चाहते हैं।
श्री मिश्र नेताजी पार्क (निशातगंज तीसरी गली) में पार्टी द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ मजहबी आरक्षण हटाओ‘ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि आज नेता जी सुभाषचन्द्र बोस का जन्मदिन है। नेता जी के जन्मदिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अलग राष्ट्र की मांग उठाने वाली परिस्थितियों को समाप्त करे देंगे। उन्होंने कहा कि पहले से ही पिछडे़ वर्ग के अन्दर मुस्लिम समुदाय के लोग आरक्षण की परिधि में आते हैं। कांग्रेस का फैसला पिछड़ों का हक मारने वाला है। श्री मिश्र ने केन्द्र सरकार की गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली रिपोर्ट का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके अल्पसंख्यक वोटों को अपने पक्ष में लामबन्द करने के लिए चुनाव के समय कांग्रेस ने मजहबी आरक्षण का शिगूफा छोड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के नागरिकों को मजहब पंथ के अनुसार नहीं बांटना चाहती। सभी का विकास, उन्हें मूलभूत सुविधायें प्रदान करने में पार्टी का विश्वास है। लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, संतोष सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष के0सी0 जैन, नरेन्द्र सोनकर, हरीश जोशी, जेटी त्रिपाठी, प्रमोद सिंह राजन, पार्षद गिरीश सिंह, पी0एन0सिंह, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा, मनीष शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, बबिता सिंह, दिनेश यादव, भृगुनाथ शुक्ला, अखिलेश गिरि, जे0डी0 शुक्ला, निशा सिंह आदि भी रहे।
सदस्यता ग्रहण:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने विद्यान्त हिन्दू डिग्री कालेज के पूर्व छात्रनेता रोहित गुप्ता के नेतृत्व में गौरव शुक्ला, चन्दन सोनकर, नीरज कन्नौजिया आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in