Categorized | लखनऊ.

सरकार घोटालों की सरगना बन चुकी है

Posted on 24 January 2012 by admin

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए हजारों करोड़ रूपये के घोटाले की जांच चूंकि सी.बी.आई. के दायरे में है और उसी संदर्भ में सुनील वर्मा की मृत्यु हुई है, इसलिए उ0प्र0 सरकार इस संदेहास्पद मृत्यु की जांच तत्काल सी.बी.आई. के हवाले करे।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने सुनील वर्मा की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हुआ एन.आर.एच.एम. घोटाला हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा आपराधिक घोटालों में संलिप्त घटना है। इस मामले से जुड़े हुए तीन-तीन वरिष्ठ अधिकारियों की संदिग्ध अवस्था में पहले मृत्यु हो चुकी है अब सुनील वर्मा की मृत्यु पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत होती है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होने कहा कि हजारों करोड़ रूपये का मायावती सरकार का यह घोटाला न जाने और कितनी जानें लेगा।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और उ0प्र0 युवा कंाग्रेस द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से एन.आर.एच.एम. का घोटाला उजागर किया गया। इसके बाद उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा सड़कों पर उतरकर इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराये जाने हेतु आन्दोलन किया गया। काफी दबाव के बाद तब कहीं जाकर इसकी जांच सी.बी.आई. को सौंपी गयी। उन्होने कहा कि मायावती सरकार घोटालों की सरगना बन चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in