Categorized | लखनऊ.

संविधान बचाओं कार्यक्रम

Posted on 24 January 2012 by admin

फूट डाला राज करो की अंगे्रजी नीति पर चल रही कांगे्रस सरकार को चुनौती देते हुए आज भाजपा ने देश बचाने व संविधान बचाने के लिए पूरे प्रदेश में हजारो जगह भारी संख्या में एकत्रित होकर संविधान बचाओ मजहबी आरक्षण हटाओ कार्यक्रम किया। जगह-जगह पैदल मार्च निकालकर भारत माता, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, डा0 अम्बेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर आरती उतारी और हर हाल में संविधान बचाओं, देश बचाओ,मजहबी आरक्षण हटाओ का संकल्प लिया। सपा-बसपा को कांगे्रस का पिछलगू बताते हुए उनको भी पिछड़ांे के आरक्षण का विरोधी बताया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि आज संविधान बचाओं कार्यक्रम में देवरिया में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, डा0 महेश शर्मा, नवाब ंिसह नागर ने नोयडा, मुरादाबाद रितेश कुमार गुप्ता, मुरादाबाद जिला डा0 नरेन्द्र सिंह, गाजियाबाद महानगर चन्द्रमोहन शर्मा, कौशल शर्मा, बुलन्दशहर वीरेन्द्र सिंह सिरोही, सतीश शर्मा, मुजफ्फरनगर हुकुम ंिसह, सुरेश राणा, कपिल देव, गाजियाबाद जनपद राजेन्द्र कुमार, डा0 प्रमेन्द्र सिंह, रामपुर ओम प्रकाश सिंह, जे0पी0 नगर सुरेश अग्रवाल, सहानपुर जनपद राज कुमार त्यागी, सहारनपुर महानगर राघव लखनपाल, लाजकृष्ण गांधी, मेरठ महानगर सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेरठ जिला राजेन्द्र अग्रवाल, बागपत नीरज शर्मा, गोरखपुर महानगर शिव प्रताप शुक्ल, महाराजगंज, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, बस्ती विनोद पाण्डेय, सिद्धार्थनगर अष्टभुजा शुक्ला, सफीपुर एवं उन्नाव में हुए कार्यक्रम में हृदयनारायण दीक्षित, इलाहाबाद केशरीनाथ त्रिपाठी, बाराबंकी विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, अशोक धवन वाराणसी सम्मिलित हुए। इसी प्रकार सभी जनपद मुख्यालयों पर मजहबी के विरोध में मजहबी आरक्षण की प्रति जलाई गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in