Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 की जनता परिवर्तन चाहती है

Posted on 22 January 2012 by admin

100_2427भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की जनता परिवर्तन चाहती है। सपा-बसपा के शासन से जनता त्रस्त रही। पार्टी की सत्तापरिवर्तन पद यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा व्यवस्था एवं सत्ता परिवर्तन के लिए है। श्री मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज राजधानी के सरस्वती शिशु मंदिर ए-ब्लाक इंदिरानगर से पदयात्रा प्रारम्भ की। वहां पर उपस्थित पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की बदहाली के लिए कांगे्रस-सपा-बसपा जिम्मेदार हैं। बसपा के शासन में भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। सपा के शासन में भी अपराधियों को अपराध करने की ख्ुाली छूट मिली थी। सपा-बसपा दोनों का ही शासन एक जैसा रहा।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन एवं अभियान के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ’कसब’ (कांगे्रस-सपा-बसपा) ने उ0प्र0 को बदहाल बनाया है। सत्तापरिवर्तन पद यात्रा जनता में जनजागरण के लिए है। इस पद यात्रा में जगह-जगह पर आम जनता पार्टी से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता में आने पर उ0प्र0 में जनधन की लूट के अपराधियों की तिजोरियों एवं सम्पत्ति को जब्त कर जनता के विकास में लाया जाएगा। बसपा-सपा के शासन से त्रस्त जनता भाजपा के साथ है।
सत्तापरिवर्तन पदयात्रा इंदिरा नगर में ए-ब्लाक, सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारम्भ होकर ए-ब्लाक, मीना मार्केट, सेक्टर-20, सेक्टर 22 से होते हुए आम्रपाली मार्केट के पास समाप्त हुई। पदयात्रा का स्वागत जगह-जगह पर स्थानीय नागरिकों ने किया। पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, हीरो बाजपेई, राजीव मिश्र, पार्षद सरोज कुमारी, प्रभुनाथ ंिसह, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, वीरू जसवानी, के0सी0 सिंह, राकेश ंिसह, राम सिंह यादव, संदीप पाठक, वेद प्रकाश, एस0के0 दलेला, ऋषि आंनद जायसवाल आदि थे। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बबिता सिंह, सीता नेगी, पुष्पा शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, निश्चिंत शुक्ला, जितेन्द्र वाल्मीकी आदि ने भी पदयात्रा का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in