Categorized | लखनऊ.

मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

Posted on 22 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस पर विकास और सुशासन विरोधी राजनीति करने का आरोप मढ़ा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने और साथ ही सपा एवं बसपा के 7 साल के कुशासन को छुपाने के लिए लगातार अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काकर वोट हासिल करने का कुचक्र रचती रही है। धार्मिक भावनांए भड़काने के पीछे उनकी मंशा मुलायम सिंह के समय के घोर गंुडाराज को छुपाना है जिसके चलते उत्तर प्रदेश की जनता पर कानून के शासन की बजाय गंुंडों का शासन हो गया था। जिसमें कानून को ताक पर रखकर गुंडे मनमानी पर उतारू थे और मुलायम सिंह जनता को बचाने की बजाय उन गुंडों की सुरक्षा में लगेे थे। गंुडो को एक्स एवं वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही थी। और शासन सत्ता बंदूक के साये में चल रही थी।
वही जनता जब मुलायम के गुंडाराज को खत्म करने के लिए पूर्ण बहुमत से मायाराज लाई तो गंुडाराज तो नहीं गया लेकिन जनता पर उगाहीराज जरूर लाद दिया गया। हालात कुछ ऐसे बने कि मुलायम राज में पाले गए गंुडे मायाराज में लूट का राज शुरू कर दिए और साढे़ चार साल सत्ता को लूट खसोट कर  मुख्यमंत्री मायावती की तिजोरी भरते रहे और अचानक मायावती जी को चुनाव आते ही दिव्यज्ञान प्राप्त हुआ और उन्होने उन लूटेरों में से कुछ को दिखावे के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया पर चुनाव आते-आते कांग्रेस की सह पर पल रहे बसपा और सपा ने मिलकर असल चुनावी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति शुरू कर दी।
श्री शाही ने कहा कि विकास का नारा देकर फूलपुर से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने वाले राहुल गांधी का एजेंडा बीच में क्रैश कर गया और कांग्रेस ओबीसी आरक्षण में से 4.5 फीसदी आरक्षण देकर अल्पसंख्यक एजेंडे पर उतर आए, और अब इस अल्पसंख्यक आरक्षण की सीमा बढाकर 9 फीसदी करना चाहते हैं। साथ ही सिमी के एजेंडे के तहत अब फिर से बाटला हाउस एंकाउंटर के दबे मामले को हवा देते हंै। लिहाजा अब कांग्रेस के नक्शेकदम पर चलते हुए सपा 18 फीसदी अल्पसंख्यक आरक्षण की बात करने लगी है और बाटला एंकाउंटर पर न्यायिक जांच की मांग करने लगे हैं। वहीेें मुख्यमंत्री मायावती इस पूरे मसले पर चुप रहकर अल्पसंख्यक आरक्षण को शह दे रही है। यह पिछड़ों के खिलाफ की जा रही सबसे बडी साजिश का हिस्सा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष की इस मंशा को कामयाब नहीं होने देगी। उत्तर प्रदेश की जनता के खिलाफ हो रही इस नापाक साजिश के खिलाफ संघर्ष करेंगे व भाजपा पिछड़े वर्ग के हक को किसी भी कीमत पर नहीं जाने देगीे। इस लड़ाई को सडक से लेकर संसद तक और गांव से लेकर हर शहर तक पहंुचायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in