Categorized | लखनऊ.

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सिटीजन चार्टर लागू हो जाने से आन्तरिक रूप से भी सुधार आयेगा

Posted on 21 January 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह जी ने कहा है कि देश शिक्षा के्र माध्यम से ही प्रगति करता है। इसलिए शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उच्च शिक्षा में हम सिटीजन चार्टर लागू करने जा रहे हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा, जब तक कि सम्पूर्ण देश में सुधार लागू न हो जायं।
उन्होने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सिटीजन चार्टर लागू हो जाने से आन्तरिक रूप से भी सुधार आयेगा। जिसका लाभ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में परिलक्षित होगा।
श्री सिंह ने कहा कि सिटीजन चार्जर का विशेष लाभ उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेशों में पड़ेगा, जहां की सरकारों ने शिक्षा को न कभी महत्व दिया और गुणवक्तापूर्ण शिक्षा से यहां के छात्र वंचित रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की सरकार ने केन्द्र के सर्वशिक्षा अभियान को ही पूर्णतया लागू नहीं किया है जिससे प्राथमिक शिक्षा का ही स्तर यहां पर अत्यंत दयनीय स्थिति में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in