Categorized | लखनऊ.

तृष्टीकरण की राजनीति के चलते ही कांग्रेस, सपा और बसपा में गलाकाट प्रतिस्पर्धा है

Posted on 21 January 2012 by admin

jansampark-karte-kalraj-mishraभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को झूठा सब्जबाग दिखाने वाला दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कुशासन जनता भूली नहीं है। सपा के शासन में घोर अराजकता थी, जंगलराज था। विधायक राजूपाल, कृष्णानन्दराय आदि हत्याकाण्ड जनता भूली नहीं है। सपा और बसपा दोनों ही दलों के शासन में घोर अराजकता, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था रही।
श्री मिश्र ने कहा कि वोट बैंक की तृष्टीकरण की राजनीति के चलते ही कांग्रेस, सपा और बसपा में गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। सपा के घोषणा पत्र में मुसलमानों को आबादी के आधार पर आरक्षण की बात कही गयी जिसे उन्होंने असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 का मुख्य मुद्दा विकास है। जनता विकास चाहती है। भाजपा के पूर्ववर्ती शासन में उ0प्र0 का चहुमुखी विकास हुआ था। सपा, बसपा ने उ0प्र0 को बदहाल और कंगाल बना दिया है। श्री मिश्र ने इन्दिरानगर में छविनाथ पाण्डेय, सुरेश मिश्रा के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं से चुनावी अभियान में और तेजी से जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहाकि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि है। सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही दल व्यक्तिवादी हैं। सपा और बसपा के मुखिया पर आय से अधिक सम्पत्ति का मुकदमा चल रहा है। तीनों ही दल भ्रष्टाचार के पोषक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र व राज्य के भ्रष्टाचारी कारनामों को जन-जन को बताने के लिए भी कहा।
श्री मिश्र इन्दिरानगर के पटेलनगर में अशोक कटियार, इस्माइलगंज में निपेन्द्र सिंह, मयूर विहार में तारावती शुक्ला, कुर्सी रोड पर रवीन्द्र श्रीवास्तव, नन्द किशोर स्वर्णकार, महानगर में संजय मिश्रा के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं से मिलने गये। श्री मिश्र के साथ लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, दिनेश दुबे, राजीव मिश्रा, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा, मनीष शुक्ला, परागीलाल, पार्षद पी0एन0 सिंह, वीरू जसवानी, नरेन्द्र शर्मा, भृगुनाथ शुक्ला, मण्डल महामंत्री युवामोर्चा संदीप पाठक, वेदप्रकाश, प्रतिभा सिंह, मीता गुप्ता, निशा सिंह आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in