Categorized | लखनऊ.

जनता से अपील करूंगी कि वो इसका जवाब दें

Posted on 21 January 2012 by admin

6भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव विकास और सुशासन पर लड़ा जाना चाहिए न कि उमा भारती को गाली दे कर एवं उनका अपमान कर मुद्दों से भटका दिया जाएं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता मुझे पूतना कह रहे है। इसका जवाब हमारी पार्टी नहीं देगी। इसका जवाब राहुल गांधी देंगें। और मंै जनता से अपील करूंगी कि वो इसका जवाब दें। उन्होने कहा कि कांग्रेस को अपनी बेचैनी का जवाब भद्रता से देना चाहिए। राहुल गांधी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए है। मै गरीब के घर की बेटी हूॅ। मैं गाय और गरीब की इज्जत करती हॅू। मेरा अपमान गरीब का अपमान है। कृपा कर विरोधी मुझे गाली चुनाव के बाद दें। इस समय उत्तर प्रदेश की जनता को मुद्दों से न भटकाए। उन्होंने कहा कि यूपी का ये चुनाव विकास के मुद्दों पर हो, विकास की बात हो, विकास पर राजनीति हो। जो उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सबसे अहम् है। सुश्री उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश केे मुद्दों को भटका दिया है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज, कुशासन, विकास मुद्दा है जो कि दब गया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि केन्द्र सरकार की 20 सुत्रीय योजना का लाभ सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों ने अपनी प्रशासनिक क्षमता एवं सुशासन की बदौलत उठाया है। ये बात कांग्रेस सरकार भी मानती है। सुश्री भारती आज लखनऊ में भाजपा मुख्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव की औपचारिक शुरूवात फुलपर से करते वक्त राहुल गांधी ने कहा था कि वो जाति मजहब की राजनीति नहीं करेगे? लेकिन तुरंत बाद ही धर्म के आधार पर 4.5 फीसदी और फिर 9 फीसदी अल्पसंख्यक आरक्षण करने की बात राहुल गांधी क्यों कर रहे है। उन्होंने ओबीसी आरक्षण पर मुलायम, मायावती की चुप्पी को घातक अपराध करार देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण घिनौने विचार की उपज है।
सुश्री उमा भारती ने राहुल की इस बात का भी मुकम्मल जवाब दिया कि यूपी मे बैठा हाथी केन्द्र का पैसा खा जाता है। उन्होने पूछा है कि माया की हाथी को पैसा किसने खिलाया ? उन्होने कहा कि कांग्रेस ने मायावती के हाथी को पैसा इसलिए खिलाया जिससे दिल्ली में बैठे हाथी को पाला जा सके। इस रणनीति के तहत ही केन्द्र की सरकार में कलमाडी, ए.राजा, चिदम्बरम, शीला दीक्षित, पृथ्वीराज चैहाण सहित कई आरोपियों एवं भ्रष्टाचारियों को पनाह मिलती रहे। कांगे्रस की रणनीति है कि वह उ0प्र0 में बसपा के हाथी को पैसा खाने दें ताकि केन्द्र की सत्ता बच सके।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस सीबीआई का प्रयोग नसे दबाने के लिए करती है। जिसको कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में कबूल भी किया था। कांग्रेस,सपा,बसपा सब मिले हुए है।
सुश्री उमा भारती ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो कल्याण सिंह की इज्जत करती हंै। वो हमारे पिता तुल्य हंै। मै उनकी लाडली बेटी हूॅं। और इस नाते मै उनकी उत्तराधिकारी भी हॅंू।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in