Categorized | लखनऊ.

सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आव्हान किया

Posted on 21 January 2012 by admin

21-01-aसमाजवादी पार्टी में विभिन्न दलों एवं संगठनों के पदाधिकारियों, विधायकों एवं प्रमुख लोगों का शामिल होना जारी है। आज बड़ी संख्या में बसपा, भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, पीस पार्टी के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सभी ने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी एवं पूर्व साॅसद श्री रविप्रकाश वर्मा भी मौजूद थे। श्री अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आव्हान किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज दुद्धी विधान सभा(सु0) से बसपा विधायक श्री चन्द्रमणि प्रसाद ने बसपा की सदस्यता छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। श्री सुभाष खरवार, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (राज्यमंत्री स्तर) तथा लोकाभिराम त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष दुद्धी विधान सभा बसपा नेे भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में प्रमुख हैः- सर्वश्री अहमद रजा, नाजिम दरगाह, अजमेर शरीफ,पूर्व उपसचिव भारत सरकार अफताब आलम पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, अब्दुल रहीम खाॅ पूर्व अधिशासी अभियन्ता जल निगम, एजाज आलम, पूर्व अधिशासी अभियन्ता जल निगम,, मो0 शरीफ पूर्व अधिशासी अभियन्ता रेलवे, ई0 सिराज अहमद नदवी, ई0 मसूद अहमद तथा सुहेल अहमद अलवी, सचिव व्यापार मण्डल, लखनऊ।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री छेदी सिंह के सहयोग से सर्वश्री रंजीत बहादुर सिंह,एड0 पूर्व अध्यक्ष बार एसो0 फैजाबाद, रामशंकर यादव मंत्री बार एसो0 के साथ श्री अरविन्द्र कुमार सिंह सहसंयोजक उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समाज भी अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा फैजाबाद जनपद के माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डे गुट) के प्रांतीय संरक्षण मंत्री श्री शेर बहादुर सिंह, मण्डलीय मंत्री श्री उदय नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष श्री चन्द्र कमल वर्मा आदि ने अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिला पंचायत (कानपुर नगर) के सदस्य श्री अमित तिवारी तथा मथुरा के डा0 अशोक अग्रवाल भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री श्याम किशोर दीक्षित, स्नेहलता मिश्रा, शहर अध्यक्ष महिला इन्टक आगरा तथा श्री वेद प्रकाश उपाध्याय पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस आगरा तथा श्री कृष्णा पाठक ने भी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
पीस पार्टी के पलिया के सभासद नगरपालिका श्री मोहनुद्दीन, प्रभारी श्री दिनेेश सिंह, श्री रिंकल मिश्र जिला उपाध्यक्ष ब्राम्हण समाज,रामसेवक उपाध्यक्ष लोधी समाज, डा0 फुरकान, रियाज खान एवं सुरेश चैधरी अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
रूदौली (फैजाबाद) के समाजवादी पार्टी विधायक श्री अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियाॅ की उपस्थिति में श्रीमती मीना गुप्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत फैजाबाद और श्री रामनरेश गुप्ता के नेतृत्व में 34 ग्राम प्रधानों  तथा 150 समर्थकों ने, श्री राजेश यादव (अध्यक्ष वित्तविहीन विद्यालय संघ) के साथ 12 प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्री सलमान बिन अहमद (सुपुत्र इमाम ईदगाह रूदौली) सभासद, पीस पार्टी के महासचिव श्री नदीम मिर्जा, सचिव पीस पार्टी श्री राम सिंह कनौजिया, शिवषरन वर्मा, जिला अध्यक्ष किसान यूनियन, जफरूल इस्लाम “पप्पू“ सभासद, आलम राईन, अध्यक्ष राईन समाज एवं श्री शुराब सिमनानी,एड0 अध्यक्ष अल्पसंख्यक बार कौसिंल ने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व विधायक और सरोजनीनगर लखनऊ क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री शारदा प्रताप शुक्ला के समर्थन में पूर्व प्रधान एवं कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस पार्टी विधान सभा क्षेत्र सरोजनीनगर श्री संतोष कुमार यादव के साथ कांग्रेस व बसपा को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख हैं पूर्व उपब्लाक प्रमुख श्री अशोक यादव उर्फ छगोले एवं शिवपाल यादव प्रधान, श्री ओमप्रकाश वर्मा अध्यक्ष व्यापार मण्डल एवं दर्जनों पूर्व प्रधान तथा बीडीसी सदस्य।
सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र के दो दर्जन समाज सेवियों ने भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इनमें मुख्य है श्री शरद शुक्ल बीडीसी सदस्य बृजेश पाण्डेय सदस्य क्षेत्र पंचायत, दशरथ पाल प्रधान, श्री महेन्द्र नारायण मिश्र, मो0 अनम अहमद आदि।
समाजवादी पार्टी नेता श्री मीसम जैदी एडवोकेट की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव श्री शैदा जाफरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कासिम रिजवी एवं श्री कब्ले हसन, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सै0 आलिम मेहंदनकवी, महासचिव श्री नोमान अहमद, जिलाध्यक्ष  श्री पारस हुसैन, आजमगढ़ प्रभारी श्री कासिम रिजवी एवं डीसीएफ लखनऊ के आनरेरी जज  श्री राजर्षि शुक्ला आदि अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। जरदोज कमेटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री जावेद नवाब एवं श्री सरनाम सिंह नायक, प्रदेष कोआर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी बंजारा नायक भाईचारा कमेटी ने भी आज अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
महेन्द्रा एजूकेशनल प्रा0लि0में अ0भा0 शैक्षिक प्रमुख श्री धीरेन्द्र तिवारी, आल इण्डिया एकेडेमिक हेड के पद पर वर्तमान में है, भारतीय अर्थव्वस्था एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धो के विशेष जानकार ने भी आज समाजवादी पार्टी में अपने तमाम साथियों के साथ शामिल होने की घोषणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in