Categorized | लखनऊ.

नया भारत बनाने के लिये दस्तक दे रही जय महाभारत पार्टी: अनन्त विश्व देवा

Posted on 21 January 2012 by admin

बिहार में चुनाव लड़ाकर जय महाभारत पार्टी की दस्तक दे चुके श्री अनन्त विश्व देवा महाराज का कहना है कि देश में कृषि अधारित जीवन संस्कृति के विकास हेतु कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखण्ड भारत मे संस्कृति, संस्कृत और सुचिता के माध्यम से विश्व महागुरू के रूप में आर्यखण्ड भारत भूमि को स्थापित करने के लिये राजनैतिक पुर्नजागरण हेतु जय महाभारत पार्टी का उदय  हुआ है। पार्टी का मानना है कि प्रदेश की ही नही पूरे देश के उत्थान के सम्बन्ध में एक विचार धारा के तहत नीति और नियम का र्निधारण किया जाये। अतीत का गौरव बताता है कि भारत वर्ष एक कृषि प्रधान देश है जिसकी 80 प्रतिशत जनता केवल कृषि पर अपना जीवनयापन करती है।  इसके बावजूद समय पर खाद एवं पानी की व्यवस्था कई दशकों से नही हो पा रही है यह सिलसिला लगातार चल रहा है। जनता ने कई सरकारें भले बदली हो लेकिन सरकार की नीति नही बदली है। कन्धे पर हल और बखर रखने वाला किसान आज भी नंगा और भूखा है। उसे अपनी मुक्ति का मार्ग आत्महत्या में खोजना पड़ रहा है। बहरी और गूंगी संसद मौन है ? सवाल करे तो करे कौन ! चुने हुये हमारे भाग्य विधाता जो हमारे सेवक बनने थे वे हमारे शासक बन बैठे है। इन्हें सही रास्ते पर लाने के लिये जनता को उसके अधिकारों और कतव्र्यो के प्रति सजग करने के लिए सन्यासियों को गुफाओं और कन्दराओं से निकल कर सड़क पर आकर अपने तपोबल और ज्ञान से जागरण करना होगा। नया भारत बनाने के लिये दस्तक दे रही जय महाभारत पाटी श्री अनन्त विश्व देवा अपने सामाजिक और राजनैतिक एजेन्डों को घोषित करते हुये बताते है कि  शिक्षा का राष्ट्रीयकरण के साथ ही निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था करना हमारा प्रथम कार्य होगा। पूरे देश में निशुल्क चिकित्सा देना है जातिपात नही सभी को बराबर की शिक्षा देना है ताकि किसी को भी अतरिक्त आरक्षण की जरूरत नही होगी । पढ़ाई के लिऐ सिर्फ कपड़े पहन कर आना है। सबको पढ़ाई के लिए सभी को छात्रवृत्ति देना पढ़ाई को कोई जातिपात नही होना चाहिए। जान की गारण्टी घायल में राष्ट्रीय रूप में निशुल्क चिक्तिसा जान की गारण्टी हेतु की जायेगी।

04-annt-viswadevaजय महाभारत पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अनन्त विश्वदेवा जी वार्ता करते हुये हमारे संवाददाता सुरेन्द्र अग्निहोत्री

नदियों को जोड़कर बुन्देलखण्ड जैसे जगहों पर पानी पहुचाना। सभी सांसदों एवं विधायकों के परिक्षेत्रों में कार्यालय तथा सत्र के अलावा सरकारी कर्मचारियों की तरह उस कार्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक होगा। क्योंकि अब सभी सांसद एवं विधायक मानद न रहके वेतन भोगी हो गया है। किसानों को बिजली सिंचाई आदि समस्याओं के निदान के लिए वक्तं देना होगा ऐसा जय महाभारत पार्टी का विचार है। किसी जाति के उत्थान के लिए किसी जाति विशेष पर विशेष कानून लगाने के विरुद्ध हमारी पार्टी है। आरक्षण में योग्यता पर विशेष ध्यान होगा परन्तु आरक्षण में छेड़छाड़ न करते हुये उसी जाति के लोगों द्वारा जो आगे बढ़ चुके है को केवल बार-बार अपने तथा अपने रिश्तेदारों को लाभान्वित करने के खिलाफ है। तथा अपने ही द्वारा आरक्षित लाभों को शोषित करने के विरुद्ध उनके द्वारा बहिष्कृत लोगों को आरक्षण देना और किसी भी परिवार को बारबार उसका लाभ न लेने देना है। अनन्त विश्व देवा महाराज जी ने कहा जय महाभारत पार्टी अखण्ड भारत को 100 प्रतिशत कृषि योग्य बनाना चाहता है। बृज किशोर राय राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी राघवेन्द्र दास जी (दिनेश जी) राष्ट्रीय चयन समिति को नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर प्रदेश में पहली बार जय महाभारत पार्टी अपनी दस्तक देगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in