Categorized | लखनऊ.

पिछड़ा आरक्षण बचाओ, मजहबी आरक्षण हटाओं

Posted on 21 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जनवरी को पिछड़ा आरक्षण बचाओ, मजहबी आरक्षण हटाओं कार्यक्रम के तहत सभी जिला केन्द्रों पर मजहबी आरक्षण का पुतला दहन करेंगे। प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुंमार ने बताया कि कार्यक्रम में देश व प्रदेश के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। चुनाव अभियान के संयोजक कलराज मिश्र कानपुर व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही देवरिया में इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी गाजियाबाद, राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर मेरठ, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल गोरखपुर, वरिष्ठ नेता एवं सांसद मुरादाबाद, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार बरेली, व राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रभारी पूर्व सांसद सतपाल मलिक बिजनौर में पिछड़ा आरक्षण बचाओ, मजहबी आरक्षण हटाओ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in