Categorized | देवरिया

किसान बदहाल है, नौजवान बेरोजगारी की वजह से प्रदेश से पलायन कर रहा है

Posted on 20 January 2012 by admin

img_7208भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज सत्ता परिवर्तन पदयात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि बसपा के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास कार्य पूरी तरह अवरूद्ध रहा। प्रदेश सरकार ने केवल पार्को एवं मुर्तियों को सजाने एवं संवारने में समय लगाया। किसान बदहाल है, नौजवान बेरोजगारी की वजह से प्रदेश से पलायन कर रहा है। सपा-बसपा की सरकारों की ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटने एवं छलने का कार्य किया है। प्रदेश की जनता ने इन दलों से चुनाव में हिसाब चुकता करने का मन बना लिया है। सपा की साइकिल और बसपा की हाथी को जनता कैद कर प्रदेश के अन्दर भाजपा के रामराज्य एवं सुशासन की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेगी।
श्री शाहीे आज देवरिया जनपद की विधानसभा पत्थरदेवा में आयोजित सत्ता परिवर्तन पदयात्रा में उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान बदहाल है, बुआई के समय खाद और बीज किसानों को समयसे नहीं मिल पा रहा है। नहरों में हेड से टेल तक पानी की व्यवस्था नहीं है। आज प्रदेश के अन्दर भुखमरी से मौतों का शिलशिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने अपने शासनकाल में गांव, गरीब किसान, नौजवान के हित में कार्य किया।
श्री शाही ने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो प्रदेश के अन्दर 50 लाख नौजवानों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। आज उ0प्र0 का विकास अवरूद्ध ह,ै उ0प्र0 बीमारू प्रदेश के रूप में पहचाना जाने लगा है। उन्होंने आम जनता से भाजपा के पक्ष में लामबंद होने की अपील की तथा लोगों का आहवान किया कि प्रदेश में सुशासन के लिए युवा, बेरोजगार, किसान, मजदूर, महिला, अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक की बेहतरी के लिए व प्रदेश के सम्यक विकास के लिए भाजपा के लिए वोट करें तथा भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in