Categorized | लखनऊ.

समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल

Posted on 20 January 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के समक्ष आज सहारनपुर के वरिष्ठ नेता, पूर्वमंत्री एवं पूर्व साॅसद चैधरी यशपाल सिंह कांग्रेस छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ लोकदल छोड़कर पूर्व विधायक चै0 डा0 सुशील चैधरी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहारनपुर हाजी तौसीफ भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।  समाजवादी पार्टी में शामिल होनेवालो में प्रमुख है सर्वश्री चै0 मो0 इरशाद (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), चै0 रूद्रसेन (वरिष्ठ नेता कांग्रेस) श्री साहिब सिंह (ब्लाक प्रमुख) श्री संतरपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष लोकदल(युवा) तथा चै0 राजेन्द्र सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी)।
आगरा के मेयर श्रीमती अंजुला माहोर, पूर्व मेयर श्री किशोरी लाल माहोर तथा   श्री राजेन्द्र शर्मा एवं श्री संजय शर्मा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गंगादीन यादव ने भी श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ली है।
बस्ती के ब्लाक प्रमुख श्री विश्वनाथ जायसवाल (गोपालपुर) तथा श्री महेश सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्री रामतौल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। गोण्डा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष  श्री राज कुमार पाण्डेय ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि चैधरी यशपाल सिंह सहित अन्य सभी साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक/पर्यवेक्षक बेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता  श्री राजेन्द्र चैधरी से मिलकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिए जाने की घोषणा की है।
आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक/पर्यवेक्षक बेलफेयर एसो0 के प्रदेश अध्यक्ष श्री चतुर्भुज सिंह एवं सचिव श्री राजेन्द्र यादव तथा सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री अवधेष कुमार मिश्र एवं महामंत्री श्री भृगुनाथ सिंह ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in