Categorized | लखनऊ.

सपा की घोषणा तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है

Posted on 20 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पाटी के घोषणा-पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दलितों की तरह आबादी के आधार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिए जाने की सपा की घोषणा तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है व प्रदेश की बहुसंख्यक जनता के साथ अन्याय है। श्री शाही ने कहा कि संविधान मजहब के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं प्रदान करता। इसलिए यह घोषणा संविधान विरोधी भी है तथा जनता को भम्रित करने वाला झूठ का पुलिन्दा है। श्री शाही ने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस की तिकड़ी ने साथ मिलकर पूरे देश की जनता के साथ छल किया है।
श्री शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी को तो सबसे पहले अपने घोषणा-पत्र में सपा शासनकाल के गुण्डाराज व भ्रष्टाचार के लिए शर्मिन्दा होना चाहिए। श्री शाही ने कहा कि सपा के गुण्डाराज के कारण ही उ0प्र0 की जनता आसमान से गिरकर बसपा रूपी खजूर पर अटक गई। सपा राज में गुण्डों द्वारा कानून-व्यवस्था की सर्वाधिक खिल्ली उड़ाई गई व इसी कारण प्रदेश में दहशतगर्दो का मनोबल बढ़ा। जमीन पर कब्जा करने की सर्वाधिक घटनाएं सपा के शासनकाल में सामने आई थी। कांग्रेस की सपा समर्थित केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई, घोटाले के कारण आम आदमी का जीवन दुरूह हुआ। जिसकी जिम्मेदारी से सपा मुंह नहीं मोड़ सकती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in