Categorized | लखनऊ.

नामांकन पत्र दाखिल किया

Posted on 19 January 2012 by admin

img_7109भारतीय  जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज देवरिया के पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र, पूर्व सांसद मेजर जनरल प्रकाशमणि त्रिपाठी और पूर्व सांसद देवी प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। श्री शाही के साथ सलेमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम, बरहज से प्रत्याशी नरेन्द्रमणि मिश्र और भाटपार रानी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार शाही ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन करने के पूर्व पं0 दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की जनता जातिवादी राजनीति से उब चुकी है। जनता प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के माध्यम से सुशासन के संकल्प के साथ भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। आज प्रदेश के अन्दर चारों तरफ असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। जनता भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। उ0प्र0 में विधान सभा का परिणाम जातिवादी राजनीति करने वाले दलों के लिए वाटर लू का मैदान साबित होगा। श्री मिश्र ने कहा कि चुनाव का विगुल बच चुका है प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है। पार्टी ने यह कोशिश की है कि उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक संतुलन को विशेष तौर पर ध्यान में रखा जाए। यही वजह है कि हमारी सूची में सर्वाधिक सतुलन समाज के विभिन्न वर्गो का हुआ है। श्री मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि छोटी-मोटी बातों को भुलाकर कमल के निशान को जो हमारा नीति रीति व सिद्धान्त है इसको जिताना है।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उ0प्र0 परिवर्तन के मुकाम पर खड़ा है। उ0प्र0 में भाजपा विजय पताका फहराएगी। सपा-बसपा की सरकारों ने उ0प्र0 के सम्मान को भारी क्षति पहुंचाई है। युवकों व महिलाओं के सम्मान को छीना है। किसानों पर बर्बर अत्याचार एंव गोलियां चलवाई गई। इस सरकार का जनता के साथ व्यवहार बिट्रिश हुकुमत से भी ज्यादा गंदा रहा है। श्री शाही ने कहा कि दलितों की मसीहा बनने वाली मायावती यह बताये कि पिछले पांच वर्षो के शासन के दौरान कितने दलितों को नौकरी दी है। दलित महिलाओं के उपर बलात्कार व प्रसव के दौरान होने वाली मौत सबसे ज्यादा बसपा शासन में हुआ है। बसपा के अब तक 21 मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए।
श्री शाही ने कहा कि कांगे्रस ने साढ़े चार प्रतिशत अल्पसंख्यकों को आरक्षण देकर पिछड़ों के हक को मारने का काम किया है। कांगे्रस मजहबी आरक्षण के आड़ में समाज को तोड़ने का काम कर रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है लेकिन कांगे्रस न तो महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है और न ही भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस पा रही है।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा उ0प्र0 में बदलाव लाने के लिए निरन्तर सचेत है। हम भाजपा सरकार आने पर किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देगें और शिक्षित बेराजगारों के लिए तीन प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के 50 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का प्रबन्ध करेगी। हमने गंुण्डाराज व भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया है। हम उ0प्र0 को मायावती सरकार के पांच साल में लूटने वाले जिम्मेदार लोगों को जेल में डालंेगे।
श्री शाही ने राज्य की विद्युत व्यवस्था के हालात पर चिन्ता व्यक्त करते हुए  कहा कि बसपा ने अपने मंत्रियों को लालबत्ती दी और आम लोगों को मोमबत्ती दी। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा को जिताने के लिए कमर कस लें। श्री शाही ने कहा कि हम उम्मीद से ज्यादा सीटों पर विजय हासिल करेंगे और नवजवान, किसान, महिला, मजदूर सभी के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास करेंगे। श्री शाही ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पथरदेवा से सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सत्ता परिवर्तन पद यात्रा प्रारम्भ करेंगे। सत्ता परिवर्तन यात्रा में केन्द्र स्तर के नेता भी शामिल होंगे। श्री शाही ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 23 जनवरी को पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ एवं मजहबी आरक्षण हटाओं आंदोलन को पूरे उत्साह के साथ सफल बनाएं। उन्होंने घोषणा की कि 23 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ता सभी जिला केन्द्रों मजहबी आरक्षण की प्रतियां जलाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र ंिसह, अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, अनिररूद्ध मिश्र, केदार मणि, मार्केण्डेय शाही, देवरिया सदर के प्रत्याशी जनमेजय सिंह, विधानसभा प्रभारी नथुनी कुशवाहा, ब्रहमा यादव, विशम्बर ंिसह, त्रिपुरारी शाही, नन्हे शाही, संदीप शाही मोैजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in