Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाना है

Posted on 19 January 2012 by admin

“उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सीधी लड़ाई है। भाजपा और कांग्रेस तो चुनाव मैदान में है ही नहीं। उत्तर प्रदेश में जनता को अब समाजवादी पार्टी से ही आशा है। इसको गम्भीरता से लेते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाना है। प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली और जनता के सम्मान को लौटाने के लिए समाजवादी पार्टी की बहुमत सरकार बनाने में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए।“
उक्त उद्गार आज यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 रामगोपाल यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी उपस्थित थे। मध्य प्रदेश के आजाद यादव, बांगरमऊ के श्री वीरपाल यादव, श्रीमती चिरैया प्रजापति तथा श्री रामपति राजभर ने अपने गीतों से समां बांधा। उन्होने गीतों के माध्यम से गरीबों, किसानों के विकास के लिए समाजवादी पार्टी की नीतियों और नेता जी के नेतृत्व की जरूरत को रेखांकित करते हुए बसपा की भ्रष्ट सरकार के प्रति व्यापक जनरोष को अभिव्यक्ति दी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को जेलखाना बनाकर रखा गया है। भ्रष्टाचार, अत्याचार, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के कारण उत्तर प्रदेश की देश दुनिया में बहुत बदनामी हुई है। गुण्डागर्दी की हिम्मत इसलिए होती है कि बसपा सरकार ने उन्हें सजा देने के बजाए संरक्षण दिया है। बलात्कार से पीडि़त किसी भी परिवार से मुख्यमंत्री मिली नहीं। किसी गरीब का दर्द जानने का उनके पास वक्त नहीं है। मुख्यमंत्री का काम सिर्फ पैसा बटोरना और अत्याचार दमन को बढ़ावा देना भर रहा है।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को विरोधियों की साजिशों में सावधान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिशें रची जा रही है। हो रही साजिशों से कार्यकर्ता सावधान रहें। उन्होने समाजवादी पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का आव्हान किया। उन्होने चुनाव प्रचार में जुट जाने और समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। उन्होने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी होगी। शोषण, अत्याचार, दमन और भ्रष्टाचार मिटाकर समाजवाद जाएगें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव/ प्रवक्ता प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि बसपा सरकार के भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जनता के मन में भारी छटपटाहट है। जनता उसके विकल्प में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तत्पर है। इस मौके पर बिना किसी कमजोरी के हमें पूरी कर्मठता के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाना है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता के संघन सम्पर्क में रहें।
प्रो0 यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों, अल्पसंख्यकों और गरीबो को शोषण और अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को अवसर और सम्मान मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in