Categorized | हरदोई

गम्भीर वारदातों मे तीन की हत्या, नही है कानून का भय

Posted on 19 January 2012 by admin

सन्डीला तहसील का थाना क्षेत्र अतरौली दवा व्यवसायी वनवारी लाल और दुकान मालिक विनोद से दुकान खाली करवाने का विवाद न्यायालय मे विचाराधीन चल रहा था। उससे पूर्व थाना स्तर पर काफी विवाद रहा औेर स्थानीय पुलिस ने उसे काफी हल्के फुल्के ढग से लिया। दोनो पार्टिओ को समझाबुझाकर शान्ति का हवाला देकर वैठा दिया। बीती रात दवा व्यवसायी बनवारी लाल की हत्या हो गई तब पुलिस ने नामजद किये गये सन्तोष और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य लोगो को गिरफ्तारी हेतु दविश दी जा रही है। दूसरी घटना मे मल्लावा कोतवाली के बाॅस गाॅव मे जंगल के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या मे पहले उसका गला काटा गया थोडी दूर पर उसका धड पडा मिला, उसके कपडे अलग थलग पडे थे। पुलिस के अनुसार अवैध सम्बन्धो की वजह से ये हत्या की गई है। शव की सिनाख्त नही हो पाई है। किसी दूसरी जगह से लाकर शव को यहा गला रेतकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम और सबूत अवैध सम्बन्धो की ओर इसारा कर रहे है। तीसरी घटना सान्डी थाना क्षेत्र की है। जहा पर एक अज्ञात युवक की धारधार हथियारो से पहले मौत के घाट उतारा गया फिर उसके शव को जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश  की गई। पुलिस ने पहले पंचनामा करवाकर फिर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in