Categorized | लखनऊ.

जो धन जनता के शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए लगने चाहिए था वह धन सत्तारूढ़ दल के नेताओं की जेब में गया

Posted on 19 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम ़ित्रपाठी ने आज सिसवा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास राष्ट्रवाद की पे्ररणा के साथ काम करने वाले अमूल्य कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आज उ0प्र0 गम्भीर संकट से गुजर रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ बसपा ने अपने पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार व घपले घोटालों को अंजाम दिया है। जो धन जनता के शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए लगने चाहिए था वह धन सत्तारूढ़ दल के नेताओं की जेब में गया।
उन्होनंे कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के नाम पर सत्ता में आई बसपा के मंत्री विधायकों और नेताओं ने जमकर कानून का मजाक उड़ाया। राज्य में मंत्री पद पर बैठे हुए लोगों ने महिलाओं के साथ दुराचार किए। अपने पदों का दुरूपयोग कर जमकर धन उगाही की। पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का जमकर उत्पीड़न हुआ। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। श्री त्रिपाठी ने राज्य के दुर्दशा के लिए कांगे्रस को भी दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रे्रस प्रदेश में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण देती रही।
श्री त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश के विकास और अपराध मुक्त, भयमुक्त बनाने के लिए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी के साथ प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद पंकज चैधरी, जितेन्द्र बहादुर सिंह, सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in