Categorized | लखनऊ.

इस चुनाव के नतीजों से राजनीति में बदलाव आएगा

Posted on 19 January 2012 by admin

18-01-mohamdabad-1समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बसपा सरकार में जनता के उत्पीड़न और अपमान के खिलाफ समाजवादी पार्टी ही सीधे टक्कर लेती रही है। समाजवादी पार्टी ने संघर्ष किया है। वह गरीबों किसानों की ताकत है। बसपा ने सड़क, पुल, बिजली, स्कूल,रोजगार जैसी सुविधाओं की उपेक्षा की और हजारों करोड़ रूपए पत्थर के पार्को, स्मारको और हाथियों तथा मूर्तियों पर लगा दिए। जनता में इसके खिलाफ व्यापक रोष है। उन्होने अपील की कि इस बार जनता विधान सभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन को वोट में बदल दें तो हमारी बहुमत की सरकार बन जाएगी।  उन्होनंे कहा इस चुनाव के नतीजों से राजनीति में बदलाव आएगा। अगले दो वर्ष के बाद केन्द्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका दिखेगी।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि श्री यादव आज बलिया से चलकर जब गाजीपुर पहुॅचे तो उनके स्वागत में हजारों नौजवान उमड पड़ें। गाजीपुर जनपद में उन्होने बाराचैर, मोहम्मदाबाद, घाट स्टेशन, हंसराजपुर और गाजीपुर में पांच जनसभाएं कर समाजवादी पार्टी का संदेश दिया। उनके साथ साॅसद श्री नीरज शेखर, प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह, डा0 सदानन्द सहाय के अतिरिक्त सर्वश्री रामप्यारे यादव, काशीनाथ यादव, राज कुमार यादव, मो0 रिजवी, सुब्बाराम, शादाब फातिमा, राजेश राय, विजय मिश्रा, कैलाश यादव तथा कई युवा नेता भी समाजवादी क्रान्तिरथ के साथ चल रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार ने बहुत अन्याय किए है। समाजवादियों सहित आम जनता को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से इसने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। किसान को खाद मंहगी और ब्लैक में खरीदना पड़ा थे। उसे फसल की उचित व लाभप्रद कीमत भी नहीं मिली है। उन्होने कहा कि बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी को पीले रंग के कपड़े से ढंक दिया गया है। उसे पीलिया हो गया है। खुद मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी जो मूर्तियां लगवाई है उन्हें डब्बों से बंद कर दिया गया है। दुर्भाग्य की बात है कि जिन अफसरों और विभागों ने ये मूर्तियां लगवाई थी, उन्हें ही इन्हें ढंकने का काम करना पड़ा है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को खाद, बीज और फसल का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। उन्हें मुफ्त पानी और बिजली दी जाएगी। कन्या विद्याधन और बेकारी भत्ता बढ़ाकर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि मुसलमानों के साथ कांग्रेस धोखा कर रही है। अल्पसंख्यकों के नाम पर कांग्रेस पंजाब में सिखों को, मुम्बई में पारसियों को, मध्य प्रदेश में जैनियों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण का लाभार्थी बताती है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों का नाम लेती है। श्री यादव ने कहा कि बिना आरक्षण के समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में मुसलमानों को नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण दिया था। उर्दू अनुवादक रखे थे।  समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें और बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in