Categorized | UP Elections

जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिले में एक जिला निर्वाचन अधिकारी संवाद केन्द्र स्थापित करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0

Posted on 17 January 2012 by admin

संवाद केन्द्र हेतु नोडल अधिकारी नामित कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने जिले में एक जिला निर्वाचन अधिकारी संवाद केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं से सीधा सम्पर्क स्थापित कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संवाद केन्द्र की स्थापना की जा रही है। संवाद केन्द्र के लिए नामित नामित नोडल अधिकारी को दस बिन्दुओं पर संवाद करने के निर्देश दिये गये हैं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने आज यहां यह जानकारी दी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी संवाद केन्द्र में कम्युनिकेशन प्लान में इंगित संभ्रान्त व्यक्तियों व अन्य मतदाताओं से संवाद हेतु एक रजिस्टर रखा जायेगा। इस रजिस्टर में व्यक्ति का नाम, फोन/मोबाइल नम्बर/विधान सभा क्षेत्र का नाम, वार्ता के उल्लेखनीय बिन्दु तथा इन बिन्दुओं पर किस अधिकारी को कार्यवाही हेतु भेजा गया है, संबंधी विवरण दर्ज किये जायेंगे।
श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी संवाद केन्द्र के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिये गये हैं जो संवाद केन्द्र में रखे गये रजिस्टर का अवलोकन एवं उल्लेखनीय बिन्दुओं पर की गयी कार्यवाही की मानीटरिंग करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी समय-समय पर संवाद केन्द्र द्वारा की गयी कार्यवाही का अनुश्रवण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वे जिला निर्वाचन अधिकारी संवाद केन्द्र हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारी का नाम, दूरभाष नम्बर, मोबाइल नम्बर, ई-मेल आईडी की सूचना कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तत्काल उपलब्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in