Categorized | लखनऊ.

सपा, बसपा व कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं

Posted on 17 January 2012 by admin

100_2265भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कलराज मिश्र ने बसपा सरकार पर जनहित के विकासकार्यो की उपेक्षा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सिर्फ मूर्ति, पार्को, स्मारकों में करोड़ों रूपये लगाया। उन्होंने कहाकि पत्थर के व्यापार में भी कमीशनखोरी हुई। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमों पर आय से अधिक सम्पत्ति का मुकदमा चल रहा है। दोनों ही दल उ0प्र0 की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। अल्पसंख्यक वोट बैंक को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए तीन ही दलों में गलाकाट प्रतिस्र्पधा है। उन्होंने मजहब के नाम पर आरक्षण की घोषणा को असंवैधानिक बताया। श्री मिश्र आज यादव काम्प्लेक्स फैजाबाद रोड में व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में व्यापारी लूटे गये। न तो व्यापारी सुरक्षित है, न ही व्यापार। श्री मिश्र उ0प्र0 आदर्श व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से भी मिले।
श्री मिश्र ने सातवींगली निशातगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही मंहगाई असमान छू रही है। अन्ना हजारे और बाबा रामदेव का विरोध कांग्रेस के लोग करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों जिक्र करते हुए कहा कि अटल जी के कार्यकाल में मंहगाई  पर अंकुश था। लखनऊ का नाम लेते हैं तो अटल जी का नाम स्वंय आ जाता है। अटल जी और लखनऊ दोनों एक दूसरे के पूरक कहे जाते हैं। कारगिल युद्ध हो या पोखरन विस्फोट का मामला हो, अटल जी ने विदेशी ताकतों का डटकर सामना किया। बैठक में पार्षद राजेश सिहं गब्बर, हरी अग्रवाल, डा0 सुभाष, के0सी0 जैन, उमेश चांदना, दिनेश जैन आदि थे।
श्री मिश्र ने इन्दिरानगर में सेक्टर-11 सक्सेना इण्टर कालेज में पंकज सक्सेना एवं अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मिले। श्री मिश्र के साथ ब्रजेन्द्र अग्निहोत्री मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह, योगेश चतुर्वेदी, भृगुनाथ शुक्ला, आकाश दुबे, लज्जा वर्मा, वीरू जसवानी, मनीष शुक्ला, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in