Categorized | UP Elections, लखनऊ.

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज लगभग 8 हजार मामलों में हुई कार्यवाई

Posted on 15 January 2012 by admin

55 एफ0आई0आर0 दर्ज, 11 हजार से  अधिक लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त
अब तक 2431 अवैध असलहे एवं 4046 कारतूस सीज
सी0आर0पी0सी0 की धारा 107/116 के तहत 7 लाख से अधिक व्यक्ति पाबन्द
अभियान के तहत कुल 135149 लीटर अवैध शराब एवं 28.27 करोड़ रूपये जब्त

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में आज 1027 वालराइटिंग, 325 बैनर्स, 2423 पोस्टर, 4168 हजार झण्डे आदि हटाये गये तथा 55 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसी प्रकार आज 147 अवैध असलहे एवं 264 कारतूस जब्त करते हुये 51 हजार से अधिक व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। अवैध हथियार बनाने वाले 273 कारखानों को सीज किया गया। लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत 11327 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 4060 संवेदनशील केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया और 21272 व्यक्तियों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया।
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक लगभग 4.84 लाख मामलों में कार्यवाई करते हुए लगभग 41.4 हजार वालराइटिंग, 1.88 लाख पोस्टर तथा लगभग 2.54 लाख बैनर्स एवं अन्य सामग्री हटाते हुए 1585 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब तक 2431 अवैध असलहों के साथ 4046 कारतूस जब्त किये गये और लगभग 7 लाख व्यक्तियों को धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त 14970 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 4343 कारखानों पर छापे डालकर सीज किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 1.88 लाख लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये।
श्री सिन्हा ने बताया कि आज जनपद प्रबुद्ध नगर, रामपुर एवं बस्ती में 4975 लीटर देशी शराब 7905 लीटर विदेशी एवं 68 लीटर बियर कुल 12948 लीटर शराब बरामद किया गया। उन्होेंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 135149 लीटर अवैध शराब जब्त गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक फ्लांइग स्क्वायड एवं निगरानी दल द्वारा लगभग 28.27 करोड़ रूपये बरामद किये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in