Categorized | लखनऊ.

कल दृष्टि-पत्र (विजन डाक्यूमेंट) का विमोचन

Posted on 15 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कल लखनऊ में उ0प्र0 के विधानसभा चुनाव के परिपे्रक्ष्य में पार्टी द्वारा तैयार किए गए दृष्टि-पत्र (विजन डाक्यूमेंट) का विमोचन करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कल रवीन्द्रालय चारबाग, लखनऊ में आयोजित होने वाले इस विमोचन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र, विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश सहप्रभारी करूणा शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, संजय जोशी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के संयोजकत्व में बनी कमेटी ने यह विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। दृष्टि-पत्र में उ0प्र0 के लिए भाजपा की भविष्य की योजनाओं का जिक्र है। उन्होंने बताया कि विजन डाक्यूमेंट में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि अगर भाजपा उ0प्र0 में सत्ता में आती है तो देश की दूसरी भाजपा शासित सरकारों की बेहतरीन योजनाएं प्रदेश में लागू करेंगी।
उन्होंने बताया कि राज्य में बेरोजगारों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पार्टी ने अपने दृष्टि-पत्र में युवाओं के समस्याओं और उनके निराकरण की अपनी योजना का भी विस्तृत उल्लेख किया है। इसके अलावा सम्पूणर्, उ0प्र0 के विकास एवं प्रदेश की समस्याओं के हल का दस्तावेज भी पार्टी ने तैयार किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in