Categorized | लखनऊ.

श्री राहुल गांधी जी दिनांक 17जनवरी से 21जनवरी(पांच दिन) तक बुन्देलखण्ड में

Posted on 15 January 2012 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी दिनांक 17जनवरी से 21जनवरी(पांच दिन) तक बुन्देलखण्ड के विभिन्न जनपदों में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में विधानसभा स्तरीय जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि श्री गांधी अपने दौरे के प्रथम दिन दिनांक 17जनवरी को जनपद ललितपुर के विधानसभा क्षेत्र ललितपुर एवं मेहरौनी विधानसभा की जनसभा को ललितपुर में सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त मऊरानीपुर की सभा को मऊरानीपुर में, समथर विधानसभा की जनसभा को गरौठा में, चिरगांव विधानसभा की जनसभा को बबीना में तथा जनपद झांसी की झांसी विधानसभा की जनसभा को झांसी नगर में सम्बोधित करेंगे।
श्री गांधी अपने इस दौरे के पांचवें दिन जनपद सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
श्री गांधी के आगामी शेष दिनों के कार्यक्रमों केा जल्द ही सुनिश्चित होने के उपरान्त जारी किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in