Categorized | लखनऊ.

स्याही की घटना की कड़ी निन्दा की

Posted on 15 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ मुहिम में लगे बाबा रामदेव की आज दिल्ली में पे्रस कान्फे्रस के दौरान फेंकी गई स्याही की घटना की कड़ी निन्दा की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने यह भी मांग किया है कि इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ षडयंत्रकारी ताकतों का पर्दाफाश हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in