Categorized | लखनऊ.

लोकतंत्र में जनता की अदालत से सजा मिलती है

Posted on 15 January 2012 by admin

14-01-b-mehnagarसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता की लहर है। कांग्रेस और भाजपा मुकाबले में नहीं है। बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश को बर्बाद किया है। भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे मंत्रियों को हटाना और विधायकों को जेल भेजना कोई सजा नहीं है। लोकतंत्र में जनता की अदालत से सजा मिलती है। इनको उपयुक्त सजा इनकी जमानतें जब्त करा देने से मिलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि श्री यादव आज समाजवादी क्रान्तिरथ से जब आजमगढ़ जनपद में खरिहानी (मेहनगर) लालगंज, दीदारगंज, माहुल (फूलपुर) और अहरौला (अतरौलिया) में आयोजित जनसभाओं में पहुॅचे तो उनके स्वागत में जिन्दाबाद के नारे लगाते हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ श्री हवलदार यादव, श्री संग्राम सिंह, श्री दुर्गा प्रसाद यादव, श्री श्याम बहादुर सिंह यादव, श्री आदिल शेखर, श्री बेचई सरोज तथा श्री बृजलाल सोनकर एवं प्रमुख युवा नेता भी चल रहे है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस और बसपा सरकारें जिम्मेदार हैं। बसपा राज में भ्रष्टाचार की हद हो गई। हर तरफ लूट और वसूली के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो गया। मुख्यमंत्री का इसमें हिस्सा रहता है। उनके जन्मदिन के लिए चन्दा वसूली में एक बसपा विधायक ने एक इंजीनियर को पीट-पीट कर मार डाला। भ्रष्टाचार, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में कई मंत्री सरकार से हटाए गए है। कई विधायक जेल में हैं। इनके लिए उपयुक्त सजा यही होगी कि सभी बसपा प्रत्याशियों की जमानतें मतदाता जब्त करा दें।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने आजमगढ़ में मेडिकल कालेज खोलने की शुरूआत की थी। बसपा सरकार ने इसे रोक दिया। बड़े शहरों में मेडिकल सुविधा के साथ समाजवादी पार्टी ग्रामीण इलाकों में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती है। अगर आजमगढ़ में मेडिकल कालेज स्थापित हो जाता तो क्षेत्रीय जनता को अच्छा इलाज मिलता और नौजवानों को रोजगार भी मिलता।
श्री यादव ने चुनाव आयेाग को मुख्यमंत्री सुश्री मायावती और उनके पत्थर के हाथियों की मूर्तियां ढंकने के लिए बधाई दी और कहा कि सरकारी पैसो से बनी अपनी मूर्तियों को मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते ही लगवाया है। जितना पैसा पत्थरों पर खर्च हुआ उतने से तो गरीबों के लिए मकान, अस्पताल और स्कूल बन जाते।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली किसानों की हालत में सुधार से आयेगी और समाजवादी पार्टी ही उनकी चिन्ता करती है। कांग्रेस और बसपा खेती की जमीनें जबरिया छीनती रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। बिजली, खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in