Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सरकार आने पर व्यापारी सुरक्षित होंगे

Posted on 14 January 2012 by admin

100_2062भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कलराज मिश्र ने कहा कि बसपा के शासन में व्यापारी लूटे गये। भाजपा की सरकार आने पर व्यापारी सुरक्षित होंगे। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आज भूतनाथ मार्केट के व्यापारी भारी संख्या में बी-1002, इन्दिरानगर में श्री मिश्र से मिले। श्री मिश्र ने व्यापारियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने भूतनाथ मार्केट के व्यापरियों की समस्याओं को भी सुना। श्री मिश्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पार्टी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा व्यापरियों के हित में किये गये कार्यों के बारें में भी बताया। उन्होंन कहा कि मैं आपके परिवार के सदस्य की तरह बनकर रहंूगा। श्री मिश्र ने व्यापारियों से अपना सहयोग देने का निवेदन भी किया।
इन्दिरानगर के सेक्टर-14 में भास्कर सारस्वत के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा से जुड़ रही है। कलराज मिश्र के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग एवं समाजसेवी उनसे जुड़ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है।
श्री मिश्र ने आज इन्दिरानगर में चन्दन सिंह नेगी, सुमित खन्ना, सेक्टर-17 में ओमप्लाजा एवं सब्जीमण्डी, कनौसा में प्यारेलाल के निवास पर लोगों से मुलाकात की। श्री मिश्र के साथ प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा संदीप पाठक, पार्षद अखिलेश गिरि, मनीष शुक्ला, भृगुनाथ शुक्ला, बृजनन्दन सिंह, सतीश कुमार, योगेश चतुर्वेदी, नरेन्द्र शर्मा, रामसिंह यादव के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in