Categorized | लखनऊ.

आरक्षण और रोजी-रोटी की सम्मानजनक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया

Posted on 12 January 2012 by admin

12-01-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां मुस्लिम समाज को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पर्याप्त आरक्षण और रोजी-रोटी की सम्मानजनक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
श्री यादव के समक्ष आज बड़ी संख्या में मुस्लिम बुद्धिजीवी, इमाम तथा उलेमा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी मौजूद थे। नदवा के मौलाना अब्दुल सलाम नदवी ने कहा कि बसपा ने मुसलमानों का उत्पीड़न किया है जबकि मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों के लिए कुर्बानी दी है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि उर्दू फारसी शिक्षा के लिए आवंटित धन बसपा सरकार ने दलितों पर खर्च कर दिया। मुस्लिम समाज की बेकारी, गरीबी, मकान, शिक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ध्यान देगी। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने उर्दू अनुवादकों शिक्षकों को नौकरी दी। आजादी के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव ने 15 प्रतिशत मुस्लिम नौजवानों को पुलिस में नौकरी दी। श्री यादव ने कहा कि चुनाव के दिन नजदीक है, मुस्लिम समाज की मदद मिलेगी तो समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य हैंः- मौलाना अबुल जफर नदवी, मौ0 मुहम्मद उस्मान नदवी, मौ0 निसार नदवी, मुहम्मद सदाकत नदवी, मौ0 नोमान कासमी, मौ0 अबदुल लतीफ कासमी, मौ0 अमानुल्ला कासमी, मौ0 जफर कासमी और जनाब नियाज अहमद (से0नि0 जिला जज)।
प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आज भारतीय कश्यप विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम कष्यप एवं जिलाध्यक्ष एवं अध्यक्ष भाईचारा कमेटी बसपा सहारनपुर के श्री धन प्रकाश कश्यप के नेतृत्व में बसपा छोड़कर बड़ी संख्या मंे कश्यप बंधु समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। श्री यादव ने उम्मीद जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पैक्सफेड के चेयरमैन श्री नरेशशंकर श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस, बसपा,डीएस-4 और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और उन्होने सन् 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in