Categorized | लखनऊ.

सपा-बसपा-कांगे्रस तीनों मिलकर जनताको गुमराह कर रहे हैं

Posted on 11 January 2012 by admin

100_1102भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत आज, तरकुलवा मंडल में युवा संसद के कार्यक्रम में भाग लिया जिसके पश्चात नौतन हथियागढ़, शाहजहांपुर, सहोदर पट्टी, बलुवहीं, हेतिमपुर आदि गांवों का भ्रमण किया इस दौरान श्री शाही ने इस क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यो बिजली, हेंडपम्प, अस्पताल, सड़क तथा अपने द्वारा खोले हुए विद्यालय के रूप उन्होंने ग्रामीण  जनता को अवगत कराया।
श्री शाही ने बहुजन समाज पार्टी-समाजवादी पार्टी, कांगे्रस सरकार के अराजकता एवं भ्रष्टाचार एवं बढ़ती महंगाई को आड़े हाथों लेते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुएकहाकि सपा-बसपा-कांगे्रस तीनों मिलकर जनताको गुमराह कर रहे हैं क्योंकि सपा-बसपा दोनों ही दल केन्द्र को समर्थन दे रहे हैें। क्षेत्रीय जनता के भारी जनसमर्थन से जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा। इस दौरान श्री शाही ने जनता को अटल बिहारी बाजपेई के 6 वर्ष का शासन की उपलब्धियों का स्मरण करवाया और यह विश्वास दिलाया किह भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश में विकास की गंगा गहाएगी। आमजन को भ्रष्टाचार, गुंडाराज से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों से भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। चार दिवसीय सघर दौरे पर निकले श्री शाही का जगह-जगह जबरदस्त स्वगात हुआ। गगनभेदी नारे लगे।
श्री शाही के साथ जनसंपर्क अभियान में पूर्व सदस्य विधान परिषद महेन्द्र ंिसह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोरंजन मिश्र, व्यापार प्रकोष्ठ सहसंयोजक छट्ठे लाल निगम, गंगासागर राय, पथरदेवा विधानसभा के प्रभारी नथुनी ंिसह कुशवाहा, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संजय ंिसह, प्रदेश मंत्री अखिलेश मणि त्रिपाठी,सोने मल्ल, पूर्व विभाग संगठन मंत्री अमरेन्द्र सिंह, हेमंत पाठक मुख्य रूप से मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in