Categorized | लखनऊ.

विभिन्न क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर मतदाताओ से वोट मागंे

Posted on 11 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव लखनऊ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  कलराज मिश्र ने आज विभिन्न क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर मतदाताओ से वोट मागंे।श्री मिश्र को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है । व्यापारी,अधिवक्ता,चिकित्सक भारी सख्या में पार्टी से जुड रहे है । श्री मिश्र आज विवेकानन्दपुरी ,हाइडिल कालोनी ,चैधरी स्कवायर, जेम्स अर्पाटमेन्ट, रायल अपार्टमेन्ट,समथर पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित कालोनी में मतदाताओ से मिले।फैजाबाद रोड पर उन्होने व्यापारियों से भी जनसम्पर्क किया ।
महापौर डा0 दिनेश शर्मा के साथ श्री मिश्र पंतनगर,खुर्रमनगर में मतदाताओ से मिले ।इन्दिरानगर में  अवध बार एसो0 हाइकोर्ट लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कटियार एड0 के आवास पर एकत्र हुए अधिवक्ताओ से भी उन्होने भेट की ।उन्होने इन्दिरानगर के ज्ञानविहार, इस्माइलगंज,मुलायमनगर हरिहरनगर,सुरेन्द्रनगर में मतदाताओ से जनसम्पर्क किया । जनसम्पर्क में श्री मिश्र के मुख्यतः    लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रदीप भागर्व,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, महानगर महामंत्री राजीव मिश्र, मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह, जी0 डी0 शुक्ल,परागी लाल,  पार्षद, पी0एन0 सिंह, राजेश सिंह गब्बर,पूर्व पार्षद अलका मिश्रा, श्रीनेत्र पांडे हरीश चन्द्र जोशी,नवीन सिन्हा, अखिलेश गिरि,अवधेश त्रिपाठी विनोद कुमार सान्दल विश्वनाथ गुप्ता,दिनेश गुप्ता  आदि थे ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव लखनऊ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  कलराज मिश्र को भारी मतो से विजयी बनाने के लिए आज गोमतीनगर में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह राठौर, पार्षद अरूण तिवारी के नेतृत्व में सघन  जनसम्पर्क किया गया । जनसम्पर्क में  मुख्यतः के0के0 जायसवाल,बर्षा सिन्हा प्रवीण श्रीवास्तव इन्दल गौतम आदि थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in