Categorized | लखनऊ.

विदेषी कम्पनियों के बीच एफडीआई पर महाडील क्या हुई है?

Posted on 10 January 2012 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र ने कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी से पूछा है कि उनके और विदेषी कम्पनियों के बीच एफडीआई पर महाडील क्या हुई है? संसद से लेकर अपनी हर रैली में राहुल गांधी एफडीआई की पैरोकारी क्यों कर रहे हैं। क्या कांग्रेस महासचिव के निषाने पर देष के गरीब व किसान आ गए हैं। श्री मिश्र ने कहा कि आखिर राहुल गांधी क्यो चाहते है कि हमारे सीधे-साधे किसान इन मल्टीनेषनल कम्पनियों के हाथ का खिलौना बने। किसान द्वारा तैयार किए गए माल व उपज कीमत विदेषी व्यवसायी दाम तय करे।
श्री मिश्र ने कहा कि एक डील राहुल की माॅं और यूपीए की चेयरमैन  सोनिया गांधी तथा उत्तर प्रदेष की मुख्यमंत्री मायावती के बीच भी हुई है। जिसकी नींव में है कि हम एक दूसरे के भ्रष्ट्राचार को पोषित  और पनाह दें। इस डील के तहत मायावती केंद्र के सबसे बडे भ्रष्ट्राचार 2जी, सीडब्ल्यूजी,आदर्ष और गोवा के माइनिंग पर अपनी चुप्पी साधे रखती हंै तो बदले में कांग्रेस मायावती और उनके परिवार को सीबीआई से पूरी तरह से संरक्षण दे रही है। कांगे्रस नीत गठबंधन की यूपीए सरकार मायावती के सभी भ्रष्टाचार पर सीबीआई पर्दा डालने का काम कर रही है।
बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने एक और डील का खुलासा किया है वो है पिछडे वर्ग के आरक्षण में से मजहब के आधार पर आरक्षण का। केन्द्र सरकार पिछडों के 27 फीसदी आरक्षण में से उपासना पद्धति के आधार पर 4.5 फीसदी आरक्षण दिये गए। जिसका बीएसपी और सपा ने न सिर्फ समर्थन दिया बल्कि अब तीनों पाटियां मिलकर इस कोटे को और आगे बढाना चाहती है। कांग्रेस जहां इसे आगामी एक साल में 9 फीसदी करने की बात कह रही है वही सपा प्रमुख मुलायम सिंह इस कोटे को बढाकर कांग्रेस से भी दो गुना यानी 18 फीसदी करने की बात कह रहे है। बीएसपी भी मजहबी आरक्षण का मूक रहकर पूरी तरह समर्थन कर रही है। पहले से पूजा पद्धति के आधार पर दिए आरक्षण से पिछडा वर्ग में काफी रोष है। उसपर कांग्रेस, बसपा और सपा की ये महाडील पिछडों के खिलाफ अब तक की सबसे बडी सियासी साजिष है। लेकिन बीजेपी इस साजिष के विरूद्ध चुप नहीं बैठने वाली है।
श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि इस महाडील के विरूद्ध भाजपा व्यापक अभियान चलाकर संघर्ष करेगी। क्योंकि इससे एक वर्ग को व्यापकस्तर पर नुकसान पहुंचाने की कोषिष हो रही है। उन्होने ये कहाॅ कि केंद्र में यूपीए सरकार 7 साल से है और उससे पहले भी 40 साल षासन में रहकर भारत को असल विकास से दूर रखा है। कांगे्रस चुनाव से पहले इस तरह के सियासी कार्ड चलकर देष की जनता को गुमराह करती रही है। वही प्रदेष की बीएसपी सरकार और उससे पहले सपा की सरकार भी प्रदेष के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया और अब मजहब की राजनीति कर महंगाई, भ्रष्ट्राचार, कुशासन, गुंडाराज जैसे विषयों पर जनता का ध्यान भटका रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in