Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ताओं को ’’बूथ बहादुर’’ सम्मान से सम्मानित करेगी

Posted on 09 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे बूथों पर भाजपा की शानदार राष्ट्रवादी विजय पताका फहराने पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ’’बूथ बहादुर’’ सम्मान से सम्मानित करेगी।
चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र की उपस्थिति में अवध क्षेत्र की आज पूरे दिन चली चुनाव प्रबन्धन की बैठक में उ0प्र0 की 403 विधानसभा क्षेत्रों के 1 लाख 28 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता विजय के संकल्प और सुशासन के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत के साथ जुट जाने की प्रभावी योजना को अन्तिम रूप दिया गया। योजना के तहत पार्टी उन कार्यकर्ताओं को जिनके मतदान केन्द्रों पर भाजपा शानदार विजय पताका फहराएगी उन्हें बूथ बहादुर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। श्री नकवी ने कहा कि आक्रामक और प्रभावी चुनाव अभियान की शुरूआत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा 20 जनवरी के बाद प्रारम्भ किया जाएगा।  जिसके तहत उ0प्र0 में भ्रष्टाचार, घोटालों, कुशासन, धर्म के नाम पर आरक्षण और अपराध पर जोरदार हमला बोला जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती, श्री कलराज मिश्र, नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन मुण्डा, सुशील मोदी, विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही आदि प्रमुख नेता पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उ0प्र0 के कुशासन, भ्रष्टाचार, अपराध तथा कांग्रेस-सपा-बसपा की तिकड़ी पर एक साथ विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों, सभाओं व रोड-शो के माध्यम से राष्ट्रवादी हमला बोलेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच में प्रथम तथा द्वितीय चरण की संबंधित सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन की परिवर्तन पद यात्रा कार्यक्रम बनाने के लिए कहा गया है। द्वितीय चरण से सप्तम चरण के चुनावी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बरेली बैठक में तिथि की घोषण की जाएगी। श्री नकवी ने कहा कि परिवर्तन पद यात्रा की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही करेंगे। इस बीच में सम्पर्क संकल्प अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे और कुशासन से मुक्ति व भाजपा को जिताने के संकल्प के साथ घर-घर पर दस्तक देंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पार्टी उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि जिस तरह भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी कांग्रेस-बसपा और उसके साथी समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर हमले प्रारम्भ किए हैं उससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि सभी क्षेत्रों और वर्गो में हमारी स्वीकार्यता औेर लोकप्रियता बढ़ी है। जिससे घबराई हुई ये पार्टियां अपने कुकृत्यों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा पर अनर्गल झूठे आरोपों के ताने-बाने से अपने ऊपर लगे आरोपों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राजनैतिक झूठा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा एकमात्र विकल्प है और प्रदेश में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की महान् विचारधारा व उद्देश्यों के लिए निजी महत्वाकांक्षाओं व स्वार्थाें से ऊपर उठकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जी ने संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को इस राजनैतिक युद्ध के मैदान में पूर्ण मनायोग से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगले 2-3 दिनों के अन्दर चुनाव प्रबन्धन और रणनीतिक बैठक पूरी कर ली जाएगी तथा क्षेत्रवार सभी कार्यकर्ता चुनावी युद्ध की विजय में जुट जाएं। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र ंिसह, श्यामनन्दन ंिसह, प्रशान्त अरोड़ा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, कुंवर जितेन्द्र ंिसंह, अभय राज तथा मीडिया से आशुतोष मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in