Categorized | Latest news, लखनऊ.

कांगे्रस सरकार ने वोट बैंक की लालच में आरक्षण का निर्णय लिया है

Posted on 09 January 2012 by admin

img_6082भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्य प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने केन्द्र सरकार द्वारा मजहब के आधार पर मुसलमानों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को संविधान विरोधी बताया व कहा कि भाजपा इसका विरोध करेगी, संविधान में उपासना पद्धति के आधार पर आरक्षण दिए जाने का कोई उल्लेख नहीं है। श्री प्रसाद आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पे्रस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने वोट बैंक की लालच में यह निर्णय लिया है। पिछड़ों को दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण में से 4.5 प्रतिशत मुसलमानों को देना पिछड़ों के साथ किया गया अन्याय है। उन्होंने सवाल किया कि पिछड़ों का राग अलापने वाली सपा व बसपा इस मसले पर चुप क्यों हैं ? उन्होंने कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा मजहब आधारित आरक्षण के विरोध में ही भाजपा में आए हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि एन0आर0एच0एम0 घोटाले की जांच में सी0बी0आई0 का दुरूपयोग किया जा रहा है। यह जांच सही तरीके से हो यह हमारी मांग है। प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के परिजनों के ऊपर जो आरोप हमारे द्वारा लगाए गए हैं उनकी भी जांच में सी0बी0आई0 के रवैये से यह प्रमाणित है कि यह सब केन्द्र सरकार के इशारे पर मायावती को बचाने के लिए हो रहा है।
कांगे्रस के महासचिव राहुल गांधी द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु राम पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ा प्रतिरोध व्यक्त करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि जब रामसेतु के मामले पर यूपीए सरकार ने कहा था कि राम का वजूद ही नहीं है इस पर जब देश में कोहराम मचा तो उसमें लगाए गए शपथ-पत्र को वापस लिया गया था। उस समय इस पूरे मसले पर राहुल गांधी खामोश क्यों थे ? तब उन्हंे राम की महिमा की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने सवाल किया कि यूपीए सरकार ने रामजन्म भूमि विवाद को सुलझाने का रचनात्मक प्रयास आज तक क्यों नहीं किया ? श्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल को देश के बारे में अध्ययन करना चाहिए।
श्री प्रसाद ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार को आज भी सपा-बसपा का समर्थन जारी है। यह लोग दिल्ली में प्यार करते हैं और लखनऊ में तकरार करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुशासन, भ्रष्टाचार, विकास एवं दलित उत्पीड़न के मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी व हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कड़ा प्रहार करेगी। उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि उ0प्र0 से सटे प्रदेशों में सुशासन के एजेण्डे पर हमारी सरकारें बनी हैं यहां भी हमारे सुशासन के एजेण्डे को जनता स्वीकार करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in