Categorized | UP Elections, लखनऊ.

उत्तर प्रदेश सामान्य विधान सभा निर्वाचन के प्रथम चरण के कार्यक्रम में परिवर्तन

Posted on 09 January 2012 by admin

अब 04 फरवरी को मतदान नहीं होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने बारावफात त्योहार (04 फरवरी, 2012) की तिथि की अनिश्चितता के कारण उ0प्र0 सामान्य विधान सभा चुनाव, 2012 के प्रथम चरण के कार्यक्रम में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहां यह बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 6-7 जनवरी, 2012 को आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों ने आयोग के संज्ञान में यह बात डाली थी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण (60 विधान सभा क्षेत्रों) की अधिसूचना जारी करने व मतदान का पुनरीक्षित कार्यक्रम आयोग द्वारा पृथक रूप से घोषित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in