Categorized | UP Elections, लखनऊ.

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज 27543 वालराइटिंग, पोस्टर, बैनर्स आदि हटाये गये और 183 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी

Posted on 09 January 2012 by admin

आबकारी अधिनियम 60/72 के तहत आज 11 अभियुक्तों के विरूद्ध कराई गई एफ0आई0आर0  स्टेटिक सर्विलांस टीम ने आज जनपद सोनभद्र,श्रावस्ती एवं लखनऊ में 26 लाख रूपये, 2 किलो ब्राउन सुगर, 75 किलो गांजा, 9 जिन्दा कारतूस बरामद किये

उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में आज 2139 वालराइटिंग, 7163 बैनर्स, 13631 पोस्टर, 4610 झण्डे आदि हटाये गये और 183 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। जनपद लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 3 अन्तर्राज्यीय ड्रग स्मगलरों को 2 कि0ग्रा0 ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 18 लाख रूपये बरामद किये गये। आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अब तक कुल 329668 मामलों में कार्यवाई की गई है जिनके अंतर्गत 29286 वालराइटिंग, 142863 पोस्टर तथा 157519 बैनर्स एवं अन्य सामग्री हटाई गयी। इन प्रकरणों में प्रवर्तन दल द्वारा 436 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।
यह जानकारी आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने दी है उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में आज 127 अवैध असलहे एवं 183 कारतूस जब्त करते हुये 49596 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। अभियान के तहत 438 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट जारी किये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 326 कारखानों पर कार्यवाई करते हुये सीज किया गया। उन्होेंने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत आज 11201 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये।
श्री सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1341 अवैध असलहों के साथ 1993 कारतूस जब्त किये गये और 383086 व्यक्तियों को धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त 4977 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 3283 कारखानों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान अब तक कुल 91685 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 3101 वल्नरेबल केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया एवं 18376 लोगों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में ग्राम नेवादा तिवाया में जो हरियाणा प्रान्त में विक्रय के लिए अनुमन्य थी, दल द्वारा डाले गये छापे की कार्यवाई में 72 बोतल देशी मसालेदार शराब बरामद की गयी। इस प्रकरण में श्रीमती बाला पत्नी पुन्ना सिंह यादव के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद बुलन्दशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सैदपुर में छापे की कार्यवाही के दौरान 288 पौवे विदेशी मदिरा फार सेल इन हरियाणा, को बरामद करते हुए देवेन्द्र पुत्र श्री पद्म सिंह के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार जनपद फिरोजाबाद में 244 लीटर कच्ची शराब, 4000 लीटर लहन व अवैध शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर नष्ट किया गया। इस प्रकरण में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जनपद वाराणसी में प्रवर्तन दल ने 66 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए गुड््डी पत्नी फूलचन्द्र, ललिता पत्नी राकेश के विरूद्ध थाना बड़ागांव में एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र में 43 बोतल बैगपाइपर, 7 बोतल डी0एस0पी0, 47 पौवे देशी शराब तथा 90 लीटर देशी सन्तरा जब्त कर नष्ट किया गया तथा इस प्रकरण में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बिना किसी दस्तावेज/आय व्यय विवरण के निर्धारित सीमा से अधिक रूपये लेकर चलने पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान आज लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 18 लाख रूपये बरामद किये गये। उन्होेंने बताया कि जनपद सोनभद्र के थाना बभनी क्षेत्र में 75 कि0ग्रा0 गांजे के साथ चार पहिया क्वालिस गाड़ी को जब्त करते हुए मिथिलेश ठाकुर, इन्द्रदेव यादव एवं भोला यादव को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेटिक सर्विलांस टीम ने काले रंग की ‘‘आई-कान कार’’ में अवैध रूप से ले जाये जा रहे 485680 रूपये, एक 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ 9 जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें मोबीन अहमद पुत्र सगीर अहमद, इलाहाबाद एवं लवलीन यादव पुत्र सूर्यभान यादव जनपद कौशाम्बी के निवासी हैं। जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र में जगतजीत इण्टर कालेज, इकौना गेट के सामने वाहनों की चेकिंग के दौरान 3.22 लाख रूपये बरामद किये गये। उन्होने बताया कि आज जनपद लखनऊ, सोनभद्र एवं श्रावस्ती में फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल द्वारा लगभग 26 लाख रूपये बरामद किये गये। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बिना किसी दस्तावेज/आय व्यय विवरण के निर्धारित सीमा से अधिक रूपये लेकर चलने पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा अब तक कुल 7.64 करोड़ रूपये बरामद किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in