Categorized | Latest news, लखनऊ.

हम भ्रष्टाचार, विकास, अपराध, कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली जैसे विषय को लेकर जनता के बीच जायेेंगे

Posted on 07 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार को जड़ से नेस्तनाबूद करने के लिए अभियान छेड़ेगी

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने पार्टी मुख्यालय पर पे्रस-वार्ता को संबोधित करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने सरकार पर डा0 सचान और पूर्व में दोनों सी0एम0ओ0 के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया।
श्री कटियार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। हम भ्रष्टाचार, विकास, अपराध, कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली जैसे विषय को लेकर जनता के बीच जायेेंगे। श्री कटियार ने सपा-बसपा-कांगे्रस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। सपा-बसपा दोनों के कार्यकालों में किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। मायावती के शासनकाल में थाने बूचड़खाने बन गए। थाने और जेल के अन्दर गरीबों की हत्याएं हुई। सभी को मालुम है कि बिना घूस लिए प्रदेश में कोई काम संभव नहीं है। उन्होंने कांगे्रस के महासचिव राहुल गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 1 लाख 76 हजार करोड़ के 2-जी घोटाले में जिम्मेदार होने के बावजूद चिदम्बरम को आज तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया। 76 हजार करोड़ के कामन-वेल्थ घोटाले में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और 10 हजार करोड़ के माइनिंग घोटाले में गोवा के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत, मुम्बई के आदर्श हाउसिंग घोटाले में विलासराव देशमुख और सुशील कुमार शिन्दे के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कांगे्रस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें जरा भी नैतिकता है तो वे घोषणा करें कि संसद में सपा-बसपा के सांसदों का समर्थन नहीं लेंगे। श्री कटियार ने कहा कि भाजपा ने बाबू सिंह कुशवाहा को भ्रष्टाचार को जड़ मूल से उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी मंें लिया है। कुशवाहा के आने से मायावती के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हो सकेगा। उन्होनंे यह भी आरोप लगाया किह कांगे्रस अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों को बचाने का काम कर रही है। श्री कटियार ने कांगे्रस-बसपा-सपा के नापाक गठबंधन के खिलाफ संघर्ष का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सुशासन के मुद्दे को लेकर सघन अभियान छेड़ेगी जिसमें पार्टी के सभी नेता जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही करेंगें।
श्री कटियार ने बाबू सिंह कुशवाहा प्रकरण को लेकर संवाददाताओं द्वारा पार्टी में असंतोष के सवालों को सिरे से नकारते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है हमारे यहां सारे निर्णय सामूहिक सहमति से होते हैं। श्री कटियार ने यह भी कहा कि पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को मायावती सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सारी सच्चाई को सीबीआई को बताने को कहा है। उन्होंने सीबीआई से एनआरएचएम घोटाले की जांच मेें और तेजी लाए जाने की मांग की और मामले की तह तक जाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा को शक है कि इस घपले का तार माया की महारानी मायावती के द्वार पर जाकर खत्म होता है इसलिए सीबीआई जल्द से जल्द इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले क्योंकि आदर्श घोटाले की तर्ज पर इस मामले से जुड़े अहंम दस्तावेजों को भी जलाने और समाप्त करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in