Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की चुनाव बैठकों का क्रम प्रारम्भ

Posted on 07 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की चुनाव के संबंध में रूपरेखा तय करने के लिए बैठकों का क्रम प्रारम्भ हो रहा है। प्रथम चरण की बैठक 9 जनवरी 2012 को बरेेली में, द्वितीय चरण की बैठक 10 जनवरी को लखनऊ में, तृतीय चरण की बैठक 11 जनवरी को गोरखपुर में तथा चतुर्थ चरण की बैठक वाराणसी में होगी। इसीप्रकार चुनाव को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए 12 जनवरी से 16 जनवरी 2012 के बीच जिलाशः भाजपा नेताओं के प्रवास कार्यक्रम को अन्तिम रूप दे दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि चारों चरण की बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र ंिसह तोमर, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन रहंेगे। इसके अतिरिक्त बरेली की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, लखनऊ की बैठक में प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, गोरखपुर की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही एवं महामंत्री नरेन्द्र सिंह रहंेगे।
9 जनवरी को बरेली में आयोजित बैठक में बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, ज्योतिबाफूलेनगर, बंदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, भीमनगर, 10 जनवरी को लखनऊ में आयेजित बैठक में सीतापुर, बाराबंकी, फेैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, 11 जनवरी को गोरखपुर में आयोजित बैठक में महाराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती तथा 16 जनवरी को वाराणसीं में आयोजित बैठक में गाजीपुर के सभी विधानसभा क्षे़त्र के उम्मीदवार, विधानसभा समन्वयक, प्रदेश पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष सम्मिलित होेंगें।
12 जनवरी 2012 से 16 जनवरी 2012 के बीच जिलाशः भाजपा नेताओं के प्रवास कार्यक्रम के क्रम में मुरादाबाद मंडल में सांसद लालजी टण्डन के साथ प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, बरेली मंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार के साथ  प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, लखनऊ मंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के साथ प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, फैजाबाद मंडल में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के साथ प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, बस्ती मंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी के साथ प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय प्रवास पर रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in