Categorized | लखनऊ.

पार्टी द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर स्वागत

Posted on 07 January 2012 by admin

7लखनऊ के तीनों वर्तमान विधायकों को पार्टी द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताआंे ने ढोल-नगाड़े के साथ पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही का जोरदार स्वागत किया। आज विधायक विद्यासागर गुप्त, सुरेश श्रीवास्तव एवं सुरेश तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता उत्साह से नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे व एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी ने बहुत सोच विचार कर तथा कार्यकर्ताओं की इच्छा को ध्यान में रखकर प्रत्याशी घोषित किया है इसी का परिणाम है कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह और लगन के साथ घोषित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। सपा-बसपा-कांगे्रस की मिलीभगत ने प्रदेश व देश की स्थिति खराब कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मतदाता सपा-बसपा के कुशासन को देख चुका है और अब इससे मुक्ति चाहता है। कांगे्रस केन्द्र में पूरी तरह विफल साबित हुई है इसलिए वह प्रदेश में दावेदार ही नहीं है।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा बेहतर विकल्प देगी। कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ जनसम्पर्क करना होगा। पार्टी की विचारधारा आम जनमानस तक पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही सुशासन दे सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in