Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 07 January 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एंव नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव के समक्ष आज कांग्रेस, बसपा और जनता दल (यूनाइटेड) के तमाम पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए सन् 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दुहराया।
जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय युवा महासचिव श्री समी आगाई, मुश्ताक अली जिलाध्यक्ष कांग्रेस, मऊ के अतिरिक्त आज फर्रूखाबाद सदर से बसपा प्रत्याशी रहे श्री नागेन्द्र सिंह शाक्य अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। संतकबीरनगर के बसपा नेता दिगपाल सिंह, राधेश्याम शर्मा (बीडीसी) कई ग्राम प्रधानों, पूर्व ब्लाक प्रमुखों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, बस्ती के वरिष्ठ नेता श्री रामचन्द्र गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in