Categorized | लखनऊ.

पसमांदा मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी में शामिल

Posted on 07 January 2012 by admin

मुसलमानों के प्रति कांग्रेस की नियत साफ नही-मुलायम सिंह यादव

photo-anis-mansoori-and-mulayam-sing-yadavमुस्लिमों की 37 पिछड़ी बिरादरियों की तंजीम पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनीस मंसूरी के नेतृत्व में पसमांदा मुस्लिम समाज के हजारों लोगो ने आज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पसमांदा मुस्लिम समाज को आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर 24 घण्टे के अन्दर उनकी मांगो के पूरा होने की शुरूआत हो जायेगी।
हजारों की तादाद में उपस्थित पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से गद-गद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा पसमांदा समाज की सारी मांगे जायज है और सपा सरकार बनने के 24 घण्टे के भीतर उनकी पहली मांग, 6 माह में आधी मांगे तथा 5 वर्षो में समस्त मांगे पूरी की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस की मुसलमानों के प्रति नियत साफ नही है। आरक्षण के नाम पर उसने पिछड़े मुसलमानों के साथ धोखा किया है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा पसमांदा मुस्लिम समाज के साथ आ जाने से अब प्रदेश में सपा सरकार बनने से कोई नही रोक सकता।
समारोह को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अनीस मंसूरी के सपा में आ जाने से समाजवादी पार्टी और मजबूत हो गई है और आगामी चुनाव में सपा को इसका लाभ मिलेगा।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा की हमारी प्रथम मांग धारा 341 से धार्मिक प्रतिबन्ध समाप्त करना है जिस कारण मुस्लिम अनुसूचित जातियों को धारा 341 का लाभ नही मिल रहा है इसके लिये उन्होने कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी को दोषी बताया। यह दोनो पार्टिया धारा 341 से धार्मिक प्रतिबन्ध समाप्त करने के विरोधी है, आज पसमांदा मुसलमानों की दशा हिन्दू दलितों से काफी बदतर है। कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने अल्पसंखयक पिछड़ो को 4.5 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है यह एक बहुत बड़ा धोखा है। यह घोषणा केन्द्र सरकार के विभागों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के लिये है। सभी क्षेत्रों में इसका लाभ नही मिलने वाला है, ना ही राज्य सरकारों को कोई दिशा निर्देश है। अल्पसंखयक समाज में मुस्लिम, सिख, बौद्ध एवं पारसी आते है। इससे पिछड़े मुसलमानों का कोई भला नही होने वाला है।  वैसे भी पिछड़े मुसलमानों को 27 प्रतिशत पिछड़ी जातियों के आरक्षण में लाभ मिलता रहा है। कांग्रेस कोई नया काम नही किया है और मुसलमानों में भ्रम पैदा करने का काम कर रही है। पिछड़ा़ मुसलमान कांग्रेस की चाल में नही आने वाला है। पसमांदा मुसलमानों का भला समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। पसमांदा मुसलमान जो मुसलमानों की आबादी का 85 प्रतिशत है अपनी पुरी ताकत लगाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवायेगी।
पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगो में प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी, अब्दुल रऊफ हाश्मी, रहमत अली रहमानी, मुख्तार अहमद, अकबर अली अंसारी, एहरार कुरैशी, हाजी अन्जुम अली ‘एडवोकेट’, शब्बीर अंसारी, असद कस्सार, डा0 आफताब जोगी, ख्वाजा अजीजुर्रहमान शाह, अनवार अहमद ‘अन्नू’, आस मोहम्मद, समी आगाई, मो0 वसीम घोसी, नौशे खाॅ मेवाती आदि शामिल थे। समारोह का संचालन गुलाम यजदानी मंसूरी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in