Categorized | लखनऊ.

तुरत-फुरत में की गई कार्रवाई को सीधा-सीधा पक्षपात माना

Posted on 06 January 2012 by admin

भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सेंटल ब्यूरों आफ इंवेटिगेषन से कांग्रेस ब्यूरो आफ इंवेटिगेषन बनी सीबीआई के दोहरे चेहरे को बेनकाब किया है। जो पक्षपात और पूर्वाग्रह के साथ काम कर रही है। पार्टी अध्यक्ष ने साफ किया कि कांग्रेस और बीएसपी का साझा खेल चल रहा है।जिसमें सपा भी पर्दे के पीछे छिपी हुई है। श्री षाही ने बाबु सिंह कुषवाहा पर सीबीआई के तुरत-फुरत में की गई कार्रवाई को सीधा-सीधा पक्षपात माना है। और कहां कि इसके पीछे कांग्रेस और बीएसपी का साझा एजेंडा उजागर होता है। यही सीबीआई मुख्मंत्री मायातवी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर सालों पहले के आय से अधिक सम्पत्ति मामले पर चुप्पी क्यो साधे हुए है। सीबीआई क्यो ताज काॅरिडोर मामले की फाइल पूरी तरह से दबा दी है। इस साजिष की पटकथा कांग्रेस की अगुवाई में बसपा और सपा की मीलीभगत से तैयार की गई है। श्री षाही ने कहां कि आखिर सीबीआई को 2जी मामले में गबन 1लाख 76 हजार करोड के आरोपी पी चिदम्बरम पर हाथ क्यो नहीं डाल रही है, 76 हजार करोड के सीडब्ल्यूजी घोटाले की आरोपी दिल्ली की मुख्यमंत्री षीला दीक्षित को क्यो बचा रही है, खनन में 10हजार करोड के घपले पर गोवा के मुख्यमंत्री पर क्या सोच कर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका जवाब कांग्रेस को जल्द से जल्द देना चाहिए। इसलिए कांग्रेस को बीजेपी को नसीहत देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
साथ ही श्री सूर्य प्रकाष षाही ने कहा कि इन पार्टियों ने पिछडा वर्ग के साथ धोखा किया है। और जब कोई पिछडा वर्ग का नेता अपने हक की बात करता है तो उसे दबाने की कोषिष कर रहे है। यही वजह है कि पार्टी में पिछडे वर्ग के नेता बाबु सिंह कुषवाहा का आना कांग्रेस, बसपा,सपा को अखरने लगा है। इसलिए तुरंत सीबीआई को कार्रवाई का आदेष दे दिया गया। जिससे पिछडा वर्ग की आवाज को दबाया जा सके और एक वर्ग का वोट का लाभ लिया जा सके। लेकिन बीजेपी पिछडा वर्ग को न्याय दिलाने तक लडती रहेगी। और सीबीआई के इस एकतरफा कार्रवाई का विरोध भी करती है। बीजेपी का साफ आरोप है कि सीबीआई कांग्रेस के इषारे पर बसपा और कांग्रेस को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए ये छापेमारी की जा रही है। इसलिए अगर सीबीआई को अपनी साख की चिंता है तो उसे पहले हजारों-हजार करोड के घपले के आरोपी कांग्रेस के नेताओं और भ्रष्टाचार की मुखिया मुख्यमंत्री मायावती पर कार्रवाई करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in