Categorized | लखनऊ.

मुस्लिमों को आबादी के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए

Posted on 04 January 2012 by admin

4-01-a-naugaav-saadat-moradabadसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुस्लिमों को आबादी के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी आवश्यकता होने पर इसके लिए संविधान में संशोधन के पक्ष में है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने 4 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा करके मुस्लिम समाज के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया है जिसमें जैन, पारसी, सिख, बौद्ध, ईसाई सभी शामिल है। मुसलमानों को इससे क्या मिलने वाला है।
श्री यादव आज समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा के नवें चरण में जब जनपद पंचशीलनगर के बृजघाट, जनपद जे0पी0नगर के गजरौला, धनौरा, नौगवां सादात, अमरोहा और हसनपुर पहुॅचे तो हर जगह विशाल भीड़ उनके स्वागत में उमड़ पड़ी। धनौरा, नौगवां सादात, अमरोहा और हसनपुर की जनसभाओं में देर से पहुॅचने के बावजूद लोग हजारों की संख्या में उनको सुनने के लिए मौजूद रहे। इनमें बड़ी तादाद में नौजवान, मुसलमान तथा महिलाएं भी थी। इस मौके पर श्री यादव के साथ श्री कमाल अख्तर, महबूब अली, शकील चैधरी, एखलाक भाई, दिग्विजय सिंह तथा कई पूर्व साॅसद, पूर्व विधायक एवं युवा नेता मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए संसद के अन्दर और बाहर आवाज उठाती रही है। कांग्रेस सरकार मुसलमानों में भ्रम पैदा करने के लिए कमीशन बनाती है परन्तु उनकी रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल देती है। वह सिर्फ उनके वोट के लिए ये खेल करती है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में मुस्लिमों को पुलिस में 15 प्रतिशत नौकरी दी। उर्दू टीचर और अनुवादक रखे। बसपाराज में मुस्लिमों को 2 प्रतिशत नौकरी भी नहीं मिली।
श्री यादव ने कहा कि मंहगाई से गरीबी बढ़ती है और भ्रष्टाचार बढ़ता है। कांग्रेस और बसपा की इसमें मिलीभगत है। आज आम आदमी ईट,सीमेंट के मंहगे होने से मकान नहीं बनवा सकता है। किसान खाद की किल्लत से परेशान है। गरीब की जिस पैसे से मदद होती वह पैसा उत्तर प्रदेश के पत्थर में हाथियों पर खर्च हो गया। कांग्रेस के नेता कहते हैं। केन्द्र का पैसा प्रदेश में हाथी खा गया। कोई उनसे पूछे कि हाथी को किसने तगडा होने दिया है। पैसा खाने से रोका क्यों नहीं। यह मौका उसे किसने दिया? बसपा की सरकार लुटेरी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नौजवानों को आगे बढ़ाया है। उसके सबसे ज्यादा प्रत्याशी नौजवान है। लड़ाई कठिन है किन्तु समीकरण और सर्वेक्षण हमारे पक्ष में है। हम बसपा को हटाना और समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाना चाहते है। जनसमर्थन और सहयोग पाने के लिए लगातार रथ से, साइकिल से यात्राएं कर रहे है। हमारी जनता से अपील है कि वह समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in