राष्टृीय लोक दल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 03 January 2012 by admin

राष्टृीय लोक दल प्रमुख व नागरिक उड्डयन मंत्री चैधरी अजित सिंह के समक्ष बसपा के विधायक शाहनवाज राणा ने अपने समर्थकों के साथ आज 12 तुगलक रोड, नई दिल्ली पर राष्टृीय लोक दल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर श्री चैधरी अजित सिंह ने शाहनवाज राणा को बधाई देते हुए कहा कि इस सहयोग से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुसलमान व किसानों के पुराने जनाधार को और भी मजबूती मिलेगी ।
मौके पर मौजूद रालोद महासचिव व सांसद जयंत चैधरी जी ने शाहनवाज राणा का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए शाहनवाज राणा ंने कहा कि राष्ट्ीय लोक दल के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए पिछडों और अल्पसंख्यकों के हितों की लडाई मजबूती से लडी जाएगी और माननीय जयंत चैधरी के नेतृत्व में यूपी में
जनाधार को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर बडी तादाद में मौजूद कार्यकर्ता व समर्थकों ने इस गठबंधन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in