Categorized | लखनऊ.

जनता बसपा राज से ऊबी हुई है, वह आशाभरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है

Posted on 03 January 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां पार्टी के जिलाध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाएं ताकि उसकी सरकार बन सके। जनता बसपा राज से ऊबी हुई है, वह आशाभरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। हमें जनभावना का मान रखने के दृढ़ इरादे के साथ चुनाव में जुट जाना होगा।
श्री मुलायम सिंह यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी नेता श्री मुनव्वर सलीम और प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने भी सम्बोधन किया।
श्री यादव ने कहा कि चुनाव में अब एक महीना बचा है। अब पूरी ताकत से सघन जनसम्पर्क और प्रचार में जुट जाना चाहिए। जिन्हें टिकट मिला है उन्हें जिताएं, जिन्हें टिकट नहीं मिल सका है उन्हें लालबत्ती मिल जाएगी। पार्टी के प्रमुख और जुझारू कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। सन् 2012 में राज्य विधान सभा में बहुमत के बाद सन् 2014 में केन्द्र सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है इसका एक-एक कार्यकर्ता निष्ठावान राजनीतिक कार्यकर्ता है। इसलिए सबको भरोसा है कि संगठन की एकता और शक्ति से सन् 2012 का चुनाव समाजवादी पार्टी जीत लेगी उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें भ्रष्ट है। मंहगाई,भ्रष्टाचार इनकी देन हैं। जनता कराह रही है। प्रदेष में बसपा सरकार ने तो अत्याचार और भ्रष्टाचार की हद कर दी है। महिलाओं की इज्जत से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। वकील, व्यापारी, शिक्षक और नौजवान सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। अल्पसंख्यकों को अपमानित किया जा रहा है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी क्रान्तिरथ जहाॅ-जहाॅ जा रहा है जनता की भारी भीड़ उसके स्वागत में उमड़ पडती है। जनता का उत्साह और समर्थन जताता है कि हवा किधर बह रही है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार चाहती है। समाजवादी पार्टी अपनी इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने में समर्थ होगी,इस बात का उन्होने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in