Categorized | लखनऊ.

अपने समाज का हक-हिस्सा दिलाने में कामयाब होंगे

Posted on 03 January 2012 by admin

निषाद समाज की एकजुटता व क्षत्रियों का सहयोग भ्रष्टाचार की व्यवस्था परिवर्तन में आगामी चुनाव नया  इतिहास रचेगा। रेणुका आयोग ने निषादों के ऊपर हो रही सदियों से जुर्म और इनका गौरवशाली इतिहास मिटाने का पिछली सरकारों ने हमें आदिवासी आरक्षण न देकर हमारा आरक्षण अनुसूचित जातियों के कोटे में डालने का जो प्रयास किया है हम बड़े राजनैतिक दल के रूप में अपना मुख्यमंत्री घोषित कर अपने लोगों का विधानसभा से क्षत्रियों, मुसलमानों और उपेक्षित समाज जिनके अब तक मुख्यमंत्री नही रहे है उनके साथ मिलकर सत्ता की चाबी 2012 में प्राप्त कर अपने समाज का हक-हिस्सा दिलाने में कामयाब होंगे। उत्तर प्रदेश में हमारी आबादी 25 प्रतिशत है। हमारा समाज नदियों, झील-तालाबों व जंगलों में रहते हुये अपना जीवन यापन कर रहा है। पिछली सरकारों ने हमारे समाज को रोजी रोटी पहले छीनी और उनको अशिक्षित उपेक्षित बनाकर रखा है। एक वार्ता में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के साथ राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द निषाद एवं राष्टीय महासचिव डाॅ0 संजय कुमार निषाद ने कुॅवर हरिवंश सिंह द्वारा गठित मोर्चा के साथ अपनी वार्ता में आक्रमक दिखे। कई दलों को एक मंच पर लाकर क्षत्रिय निषाद, पासी, कुशवाहा, मुस्लिम गठबंधन को एतिहासिक बनाया है। 15 दलों के साथ 403 सीटों पर सभी सहयोगी दलों के प्रत्याशियों का बैठक में हुआ है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को संरक्षक बनाकर प्रदेश में भ्रष्ट व्यवस्था के परिवर्तन को लेकर कई सफल रैलियां हुई है। हमारे साथ सहयोगी वंचित जमात पार्टी, वंचित जमान इंसाफ पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल, जनवादी पार्टी, समस्त भारत पार्टी, राष्ट्रीय लेबर पार्टी, आवामी समता पार्टी, इंसाफ सेना, सोशलिस्ट पार्टी व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आदि सहित परिवर्तन मोर्चा का विकल्प संस्थापक/संरक्षक हरिवंश सिंह के साथ आज निर्णय हुआ है । दूसरे चरण के चुनाव में गोरखपुर में एक विराट परिवर्तन रैली, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी एवं परिवर्तन मोर्चा के बैनर तलेे होगी।
इस अवसर पर डाॅ0 संजय कुमार ने खुलासा करते हुये कहा कि अपने समाज को 13 प्रतिशत ठाकुर, 27 प्रतिशत मुस्लिम वोट, 25 प्रतिशत केवट, कश्यप बिन्द, मल्लाह, 7 प्रतिशत पासी व सभी पिछड़े को जोड़कर राजनीतिक बदलाव लायेगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संस्थापक हरिवंश सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव, क्षत्रिय महासभा के राघवेन्द्र सिंह, संयोजक ठाकुर लालजी सिंह राठौर मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in