Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सभी से मदद की अपील की

Posted on 03 January 2012 by admin

3-01-aसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने मंहगाई बढ़ाई है। मुस्लिमों को आरक्षण और लोकपाल बिल के नाम पर जनता को धोखा दिया है। प्रदेश की बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाने और समाजवादी पार्टी की सरकार के अच्छे कामों को रोकने का काम किया है। गरीब, किसान, अल्पसंख्यक, नौजवान सभी दुःखी और उत्पीड़न के षिकार है। उन्होने बसपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सभी से मदद की अपील की है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी क्रांतिरथ से हैदरगढ़ के दौरे पर थे। बसपा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत वे 12 सितम्बर,2011 से निरन्तर यात्रा कर रहे है। अब तक वे 150 से ज्यादा विधान सभा क्षेत्रों में जा चुके हैं। आज जब उनका समाजवादी क्रांतिरथ छबील चैकी पर पहुॅचा तो 10 हजार लोग उनकी अगुवानी में खड़े थे। त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ में रास्ते पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पैजावा ईदगाह में उनका स्वागत हुआ। सुबेहा की जनसभा में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ थी। इससे पूर्व अर्जुनगंज में श्री शारदा प्रताप शुक्ला, श्री अशोक यादव, शांती यादव, ने गोसाईगंज में श्री महताब सिंह, चन्द्रा रावत तथा मायाराम, राम समुझ रावत, इन्द्र भूषण आदि ने  श्री अखिलेश यादव को फूल मालाओं से लाद दिया।
3-01-cश्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी क्रांतिरथ में सर्वश्री महफूज अहमद किदवई, मौलाना मेराज, राम सागर रावत, राम मगन रावत, सुरेश यादव, लीलावती कुशवाहा, अदनान चैधरी,अभिषेक तिवारी, रमेश चैधरी, बबलू सिंह, डा0 मधु गुप्ता, विजय यादव, आनन्द भदौरिया, राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, अमिताभ बाजपेयी, निर्भय सिंह पटेल, नफीस अहमद चल रहे थे।
श्री यादव ने सर्दी के बावजूद भारी उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जनता का रूझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी की चिन्ता में गरीब किसान है जिसे न फसल का लाभप्रद मूल्य मिल रहा है और नहीं खाद, पानी, बिजली उपलब्ध है। बसपा सरकार ने विकास कार्यो के बजाए पत्थर, पार्क, स्मारकों पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाई है। हाथी के 2 हजार पत्थर लखनऊ में लगा दिए हैं जिसमें हर हाथी की कीमत एक करोड़ रूपए है। इस धन से अस्पताल, स्कूल और रैनबसेरे बनाए जा सकते थे। ऐसी मुख्यमंत्री की मिसाल नहीं मिलेगी जो जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों और गरीबों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी और उनकी फसल का लाभकारी मूल्य, मिलेगा। किसानो को खाद, बीज उपलब्ध कराया जाएगा। मंहगाई पर नियंत्रण लगेगा।
सुबेहा में चै0 कलीमुद्दीन उस्मानी एवं सरदार रविन्दर सिंह ने दरगाह सैयद सालार मसूद गाजी, सतरिख की चादर ओढ़ाकर श्री अखिलेश यादव की समाजवादी रथयात्रा की सफलता और सन् 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की शुभकामना दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in