Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में पार्टी को जीत की ओर ले जाने के लिए अथक परिश्रम करंे

Posted on 03 January 2012 by admin

img_5896प्रदेश भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबन्धन की एक अहंम बैठक पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी छः क्षेत्रों में केन्द्र द्वारा चुनाव प्रबन्धन के दृष्टि से नियुक्त सभी प्रतिनिधिगण सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदेश चुनाव प्रबन्धन टीम के सभी सदस्य मीडिया तथा चुनाव प्रबन्धन से जुडे़ सभी अन्य नेता और कार्यकर्ता बैठक में शामिल थे।
बैठक में व्यवस्था से संदर्भित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रचार से लेकर प्रबन्धन तक के सभी छोटे से छोटे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। श्री नकवी ने केन्द्र से आए चुनाव प्रबन्धन के सभी समन्वयक से अपने क्षेत्रों में प्रबन्धन से संबंधित सभी व्यवस्थाए पूरी कर लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनावों में चुनाव आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। जिला केन्द्रों पर भी शीघ्रताशीघ्र मीडिया सेन्टर की स्थापन पर भी विचार किया गया। जिसे जल्द ही कार्यरूप दिया जाएगा। विधानसभा कार्यालय एवं सेक्टर कार्यालय भी खोले जाने को लेकर चर्चा की गई व सभी प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय  एवं जिला कार्यालयों को चुनाव आचार संहिता के पालन के संदर्भ में आवश्यक निदेशों की पुस्तिका उपलब्ध कराए जाने की बात श्री नकवी ने कही।
बैठक में नेताओं की संभावित सभाएं लगाए जाने पर विस्तृत कार्यक्रम तात्कालिक रूप से तैयार किए जाने की बात कही गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री श्री नरेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक धवन, केन्द्रीय समन्वयक श्री अरूण सिंह बृज क्षेत्र, मंगल पाण्डेय महामंत्री बिहार, पश्चिम क्षेत्र अरविन्द सिंह भदौरिया कानपुर क्षेत्र, रामेश्वर जी प्रदेश उपाध्यक्ष म0प्र0, अवध क्षेत्र, लाल बाबू प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, गोरखपुर क्षेत्र, सिद्धार्थनाथ ंिसह, काशी क्षेत्र, मृत्युजंय झा प्रदेश मंत्री बिहार, काशी क्षेत्र, ऐबीऐशन का कार्य देख रहे केन्द्र से बाबा पाटिल व आर0पी0 सिंह, चुनाव प्रबन्ध के केन्द्रीय संयोजक रामकृष्ण जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष कंुवर मानवेन्द्र सिंह, सुभाष पटेल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, राजेन्द्र ंिसह, प्रदेश चुनाव प्रबन्धन के प्रशान्त अरोड़ा एवं कानपुर क्षेत्र देख रहे राजेन्द्र त्रिपाठी, बृज बिहारी मिश्र गोरखपुर, रमाकान्त राय काशी, कामेश्वर दलाई कार्यालय, भरत ओझा अवध, नन्द किशोर ब्रज व मीडिया से बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय मयूख, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, चुनाव आयोग प्रकोष्ठ का कार्य देख रहे रामकुमार शुक्ल उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि चुनाव प्रबन्धन समिति जहां एक ओर पूरे प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों, विरोधी दलों के कार्यकलापों पर नजर रखे वहीं दूसरी तरफ पार्टी की सभी इकाइयों से सहयोग लेकर उ0प्र0 में पार्टी को जीत की ओर ले जाने के लिए अथक परिश्रम करंे। बैठक का संचालन श्याम नन्दन सिंह ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in