Categorized | लखनऊ.

जनवरी के दूसरे सप्ताह से प्रभावी और आक्रामक अभियान छेड़ेगी

Posted on 03 January 2012 by admin

img_5921भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 में व्याप्त भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनवरी के दूसरे सप्ताह से प्रभावी और आक्रामक अभियान छेड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  एवं चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पार्टी मुख्यालय पर पे्रस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी अली बाबा चालीस चोरों की सरकार के मंत्री अपने पद और प्रभाव का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार घोटाले का खेल खेलते रहे और मुख्यमंत्री को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बात विश्वास से परे है। श्री नकवी ने कहा कि भ्रष्टाचार के कुनवे के भागीदार केवल मंत्री ही थे सीएम का हाथ नहीं था। इसका जवाब जनता चुनाव के बाद उनके सरदार को बाहर करके देगी।
श्री नकवी ने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस भ्रष्टाचार की तिकड़ी है। कांगे्रस इसकी जड़ व सपा-बसपा इसकी तने हैं। क्योंकि भाजपा द्वारा इस भ्रष्टाचार के खिलाफ दस्तावेजी सबूतों के साथ शिकायतों के बावजूद केन्द्र सरकार ने बसपा सरकार के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। या तो शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया या कूड़े की टोकरी में फेंक दिया गया। श्री नकवी ने कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी द्वारा यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बाते करने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह महज ढोंग है। क्योंकि भ्रष्टाचार सपा-बसपा-कांगे्रस का कामन एजेण्डा है। यही कारण है कि भ्रष्टाचार पर ये तीनों पार्टिया मौन रहती हैं।
श्री नकवी ने कहा प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर जिसमें उन्होंने कोटा परमिट व घोटाले के सफाए की बात कही है और 1990 से पहले कोटा परमिट व घोटाले राज की चर्चा की है पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को मालूम होना चाहिए कि 1990 नब्बे से पूर्व अधिकतम समय कांगे्रस ने ही शासन किया है और कांगे्रस का घोटाले के साथ चोली-दामन का साथ रहा है। श्री नकवी ने कहा कि संभवतः मनमोहन सिंह अपनी विदाई के साथ इस देश को मध्यावधि चुनाव की तरफ ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कांगे्रस पार्टी द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का स्वप्न संभवतः मिड-वे पालिटिकल कैजुअल्टी साबित होगी।
श्री नकवी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में एकमात्र विकल्प भाजपा है व भ्रष्टाचार, अपराध व महंगाई मुख्य मुद्दा है। हम कार्यक्रम को अन्तिम रूप दे रहे हैं और शीघ्र ही 403 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों के साथ जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से बसपा सरकार के भ्रष्ट हिस्ट्रीसीटर अधिकारियों को तत्काल बाहर किए जाने की मांग की व दो दर्जन से अधिक जिलों में केैडर और कोर्डिनेटर की तरह कार्य कर रहे अधिकारियों को तुरन्त बाहर करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in