Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 03 January 2012 by admin

2-01-dसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अजय के0 अग्रवाल, भाजपा, हरदोई के जिला उपाध्यक्ष श्री अमलेंद्र नाथ मिश्र (मांटी बाबू), श्री भवानी भीख शुक्ला, ब्लाक प्रमुख कटरा बाजार, श्रीमती गुंजादेवी ब्लाक प्रमुख गोण्डा, श्री करन सिंह एवं श्री राम सिंह दोनों पूर्व प्रमुख, सहारनपुर के पूर्व ब्लाक प्र्रमुख चै0 कर्ण सिंह  और श्री भरत सिंह सोलंकी सभासद छावनी परिषद बरेली ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में मदद का सभरोसा दिलाया। श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
श्री अवसर पर पूर्वमंत्री श्री नरेश अग्रवाल, श्री रविप्रकाश वर्मा, पूर्व साॅसद, और प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, विधायक श्री नितिन अग्रवाल, पूर्वमंत्री श्री येागेश प्रताप सिंह एवं विधायक  श्री बैजनाथ दुबे मौजूद थे।
2-01-c आज समाजवादी पार्टी में बड़ी संख्या में कांग्रेस, भाजपा, बसपा छोड़कर अनेक पदाधिकारी भी शामिल हुए। लखीमपुर खीरी के नगर अध्यक्ष कांग्रेस(इ) श्री अजय गुप्ता, श्री महंतराम भारती, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस, श्री जनार्दन सिंह काजू सिंह अध्यक्ष भ्ूामि विकास बैंक, मितौली श्री राम लडैते मिश्र, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, मैगलगंज, श्री गणेश शंकर गुप्त, वरिष्ठ भाजपा नेता, मो0 सलाम पूर्व प्रधान तथा श्री अवधेश चन्द्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, खीरी अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। वाराणसी जनपद के श्री मनोज राम, योगेश कुमार सिंह अपने साथियों के साथ बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। बसपा छोड़कर श्री इंदल साहब, निदेशक जिला सहकारी बैंक, बस्ती अपने कई प्रधान साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in