Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के समस्त बूथों, वीआरसी तथा जिला मुख्यालयों पर आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जायेगा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 31 December 2011 by admin

  • कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर कम से कम तीन सप्ताह तक अधिकतम होर्डिंग्स अवश्य लगायी जाय ताकि जन सामान्य को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की जानकारी हो सके: उमेश सिन्हा
  • जिला निर्वाचन अधिकारी जनपदों के समस्त कालेजों के साथ पार्टनरशिप करें ताकि अधिक से अधिक युवा आयोजन में भाग
  • ले सकें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

selectउत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेष सिन्हा ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दियें हंै कि प्रदेश के समस्त बूथों, वीआरसी तथा जिला मुख्यालयों पर आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाय। उन्होने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी यह निर्देश दिये कि वह अपने जनपदों के समस्त कालेजों के साथ पार्टनरशिप करें ताकि अधिक से अधिक युवा आयोजन में भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि समारोह के पोस्टर और पम्फलेट छपवा कर समाचार पत्रों के साथ घरों में वितरित कर दिया जाय। घरों में वितरण का कार्य 22 से 24 जनवरी, 2012 के मध्य किया जाय।
श्री सिन्हा ने यह भी निर्देश दियें हैं कि मैराथन में टी शर्ट तथा कैप्स के वितरण के लिये स्पान्सर की व्यवस्था हेतु पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक तथा स्टेट बैंक आफ इण्डिया  के महाप्रबन्धकों के साथ अलग-अलग बैठक कर स्पान्सररसिप का अनुरोध करें। उन्होने निर्देश दिये कि मैराथन रैलीज तथा ह्यूमैन चेन के आयोजन के लिये खेल विभाग के साथ अवश्य बैठक कर ली जाय। उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथों पर होने वाली ए्क्टिविटीज की वेब कास्टिंग एनएसएस के छात्रों द्वारा राज्य सम्पर्क अधिकारी एनएसएस के सहयोग से कराया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि इन सभी ऐक्टिविटीज का वीडियो कवरेज करायें जाय और समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी उसी दिन शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेब साइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि जिला मुख्यालयों और प्रदेश की राजधानी केे प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तीन तथा अधिकतम आठ होर्डिंग्स कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर अवश्य लगायी जाये जो कम से कम तीन सप्ताह तक अवश्य लगी रहे ताकि जन सामान्य को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की जानकारी हो सके। उन्होने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के एफएम चैनलों पर प्रसारण के लिये जिंगल तैयार करा लिये जायें। आर जे मेंशन से राष्ट्रीय मतदाता दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार युवाओं के मध्य कराया जाय। व्यापक प्रसार संख्या वाले हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू के समाचार पत्रों में एक नियमित अन्तराल के बाद विज्ञापन दिये जायें। ऐसे विज्ञापन 7-10 दिन के अन्तराल पर 25 जनवरी, 2012 तक दिये जा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in